ePaper

Seviyan Kheer Recipe:झटपट बनाएं स्वादिष्ट सेवइयां खीर,ये है सबसे आसान रेसिपी

Updated at : 23 Aug 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Seviyan Kheer Recipe:झटपट बनाएं स्वादिष्ट सेवइयां खीर,ये है सबसे आसान रेसिपी

Seviyan Kheer Recipe: जानें परफेक्ट सेवइयां खीर बनाने का पारंपरिक तरीका. इस आसान रेसिपी के साथ अपनी खुशियों में मिठास घोलें.

विज्ञापन

Seviyan Kheer Recipe:सेवइयां खीर खाना हर किसी को पसंद होता है. सेवइयां हर त्यौहार और खास मौके की शान है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है. अगर आप भी कुछ मीठा बनाना चाहते हैं जो जल्दी और आसानी से बन जाए तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. तो चलिए जानें सबसे कम समय में एकदम परफेक्ट सेवइयां खीर बनाने का तरीका.

सामग्री

  • सेवइयां: ½ कप (भुनी हुई)
  • दूध: 3 कप
  • चीनी: ½ कप (या स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
  • मिक्स ड्राई फ्रूट्स: 2-3 चम्मच (बादाम, काजू, किशमिश)
  • देसी घी: 1 चम्मच
  • केसर: कुछ रेशे (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • एक भारी तले वाले बर्तन में देसी घी गर्म करें. अगर आपकी सेवइयां भुनी हुई नहीं हैं तो उन्हें धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब उसी बर्तन में दूध डालकर उबाल आने दें. जब दूध उबल जाए तो इसमें भुनी हुई सेवइयां डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • सेवइयां को तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं (लगभग 5-7 मिनट).
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • मिश्रण को 2-3 मिनट और पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और खीर थोड़ी गाढ़ी न हो जाए.
  • आंच बंद कर दें. आप चाहें तो इसमें केसर के कुछ रेशे भी डाल सकते हैं.
  • आप इसे गरम या ठंडा करके परोस सकते हैं.

Also Read : Hartalika Teej Malpua Recipe:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं एकदम परफेक्ट मालपुआ, देखें आसान रेसिपी

Also Read : Hartalika Teej Mehndi Design:मेहंदी में छिपाएं पिया के़ नाम का पहला अक्षर,देखें लेटेस्ट डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola