ePaper

Chia Pudding Recipe: टेस्टी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट का नया ट्रेंड, बिना गैस जलाए इस तरह बनाएं हेल्दी चिया पुडिंग

Updated at : 08 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
chia pudding recipe

AI generated image

Chia Pudding Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो चिया पुडिंग आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना आसान है लेकिन इसके सेवन से आपको शरीर को फायदे जबरदस्त होते हैं.

विज्ञापन

Chia Pudding Recipe: आज के समय में हर किसी की कोशिश रहती है कि सुबह के नाश्ते में उन्हें कुछ हेल्दी और न्यूट्रिशियस मिल जाए. ऐसे में चिया पुडिंग उन लोगों के लिए एक बेहद ही जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस डिश की सबसे खास बात यह भी है कि स्वाद के मामले में तो यह लाजवाब है ही बल्कि साथ ही इसका सेवन आपके हेल्थ के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. अगर आप चिया सीड्स के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें ये दिखने में भले ही छोटे-छोटे होते हैं लेकिन इसमें मौजूद न्यूट्रिशंस सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह डिश आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है और साथ ही आपके डाइजेशन को भी बेहतर रखता है. इसके सेवन से आपका हार्ट हेल्दी रहता है और साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स को भी मैनेज करने में मदद करता है.

चिया पुडिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चिया सीड्स – 3 टेबलस्पून
  • नारियल का दूध या फिर बादाम का दूध – 1 कप
  • शहद या मेपल सिरप – 1 से 2 टेबलस्पून या स्वादानुसार
  • फ्रूट्स – जैसे आम, स्ट्रॉबेरी, कीवी, पाइनएप्पल अच्छे से कटी हुई
  • ड्राय फ्रूट्स और नट्स – बादाम, अखरोट, पिस्ता गार्निश करने के लिए

यह भी पढ़ें: Avocado Paneer Sandwich Recipe: पहले ही बाईट में भूल जाएंगे पूरे दिन की थकान जब डिनर में बनेगा एवोकाडो पनीर सैंडविच, जानें क्विक रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Oats Pancake Recipe: ना के बराबर तेल से मिनटों में बनाएं बेसन ओट्स पैनकेक, सुबह के ब्रेकफास्ट का परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन

चिया पुडिंग बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे या जार में चिया सीड्स और दूध डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि चिया सीड्स पूरी तरह से दूध में घुल जाएं.
  • अब इसमें शहद या मेपल सिरप डालें और फिर से मिलाएं.
  • इसके बाद कटोरे को ढककर रात भर या कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. इस दौरान चिया सीड्स दूध को सोखकर जेली जैसी टेक्सचर में बदल जाते हैं.
  • अब अगली सुबह तैयार पुडिंग को फ्रिज से निकालें और ऊपर से कटी हुई फ्रूट्स और नट्स डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola