ePaper

पानी की गंदी बोतल मिनटों में साफ करने के आसान टिप्स

Updated at : 06 Mar 2026 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
water bottle cleaning tips

पानी की बोतल साफ करने के टिप्स (Image: AI Generated)

Water Bottle Cleaning Tips: पानी की बोतल का रोजाना इस्तेमाल होता है, इसलिए उसकी सफाई बहुत जरूरी है. अगर बोतल समय पर साफ न की जाए तो उसमें बदबू और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप बोतल को साफ, फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन

Water Bottle Cleaning Tips:  पानी की बोतल हम रोज इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते. समय-समय पर बोतल साफ न करने से उसमें गंदगी और बदबू जमा हो सकती है. इसलिए बोतल को सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है, ताकि पानी हमेशा ताजा और सुरक्षित रहे. ऊपर बताए गए आसान तरीकों से आप अपनी पानी की बोतल को आसानी से साफ रख सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको उन आसान तरीकों के बारे में बताएंगे जो कि हम आसानी से घर में साफ-सफाई कर सकते हैं. 

बोतल में गर्म पानी डालें
सबसे पहले बोतल में थोड़ा गुनगुना पानी भर लें. इससे अंदर जमी गंदगी ढीली होने लगती है. लेकिन ऐसा करते वक्त हमें इस बात का ध्यान रखना है है कि पानी ज्यादा गर्म न हो वरना इससे बोतल खराब हो सकता है. 

बेकिंग सोडा डालें
अब बोतल में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. ऐसा करने से बोतल के निचले हिस्से में जमी हुई गंदगी से जो दाग बनते हैं वो सारे खतम हो जाते हैं. इसके साथ यह बदबू को खत्म करने में बहुत मदद करता है.

नींबू का रस मिलाएं
बेकिंग सोडा के बाद आधा नींबू निचोड़ दें. ऐसा करने से नींबू बोतल को नैचुरल तरीके से साफ और फ्रेश बनाता है. इसके बाद जब भी इसमें पानी भरा जाएगा तो इसमें से बदबू नहीं आएगी. 

बोतल को हिलाएं
नींबू से साफ करने के बाद अब ढक्कन बंद करके बोतल को 1–2 मिनट अच्छी तरह हिलाएं, ताकि मिश्रण पूरी बोतल में फैल जाए और बोतल साफ हो जाए. 

साफ पानी से धो लें
लास्ट में बोतल को 2–3 बार साफ पानी से धो लें और खुला रखकर सूखने दें. इससे बोतल बिल्कुल साफ और बिना बदबू के हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Best Iftar Recipes 2026: तला-भुना खाकर हो गए हैं परेशान? इफ्तार में बनाएं ये 5 झटपट और टेस्टी प्रोटीन से भरपूर डिशेज

यह भी पढ़ें: रोजे में दिनभर नहीं लगेगी प्यास और न होगी कमजोरी, सहरी में भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola