ePaper

DIY Room Fresheners: बरसात में घर रहेगा खुशबूदार, इन होममेड रूम फ्रेशनर से महक उठेगा कमरा

Updated at : 22 Jul 2025 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
DIY room freshner

DIY room freshner ( AI Image)

DIY Room Fresheners: हर कोई चाहता है कि रूम खुशबूदार रहे. बारिश के मौसम में अक्सर सीलन के कारण रूम बदबूदार हो जाता है. ऐसे में आप घर पर बने रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनको तैयार करना आसान है और इससे आपका पूरा घर महक उठेगा.

विज्ञापन

DIY Room Fresheners: मॉनसून के सीजन में अक्सर सीलन की समस्या देखने को मिलती है. सीलन और नमी के कारण रूम में बदबू फैल जाती है. रूम की बदबू दूर करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप मार्केट का रूम फ्रेशनर को यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप घर में आसानी से रूम फ्रेशनर को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं DIY रूम फ्रेशनर बनाने की विधि के बारे में. 

नींबू का करें इस्तेमाल 

नींबू जिससे आप कई चीजों को तैयार करते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं आपके रूम की बदबू को दूर करने में कारगर है. इसके लिए आपको नींबू के छिलके की जरूरत पड़ेगी. नींबू के छिलके को आप पानी में उबाल लें. अब इस पानी को छान लें. इसमें आप एसेंशियल ऑयल को डालें. अब इसे एक स्प्रे बॉटल में डालें और रूम में इसका छिड़काव करें. 

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: लोहे के बर्तन धोने का तरीका जानें, इन टिप्स से चमकाएं 

दालचीनी और लौंग का करें यूज 

आपको जानकर हैरानी होगी कि किचन में आसानी से मिलने वाले मसालों से भी आप रूम फ्रेशनर को बना सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी दालचीनी और लौंग की. इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पानी में दालचीनी और लौंग को डालकर 20-30 मिनट तक उबाल लें. अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें. इसे आप रूम में स्प्रे करें. ये आपके रूम से बदबू को हटाने में मददगार है. 

संतरे का करें इस्तेमाल 

संतरा को खाने के बाद लोग अक्सर इसके छिलके को फेंक देते हैं. आप संतरे के छिलके को पानी में कम आंच पर देर तक उबालें. इसे आप छान लें और एक बॉटल में भर लें. अब आप अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें. आपका रूम फ्रेशनर तैयार है. 

कॉफी से करें तैयार 

आप कॉफी का इस्तेमाल भी बदबू को हटाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप कॉफी बीन्स या फिर ग्राउंड कॉफी को आप एक छोटे से बाउल में रखें और इसे आप कमरे में रख दें. इससे आपके रूम में हल्की खुशबू फैल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola