ePaper

Vastu Tips: दिवाली के दिन घर पर कितने दीये जलाना शुभ? जानें सही दिशा और बाकी सभी नियम

Updated at : 20 Oct 2025 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
diwali vastu tips on diya

AI generated image

Vastu Tips: अगर आप इस दिवाली अपने घर को मिट्टी के दीयों से सजाकर और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर पर कितने दीये जलाना शुभ होता है और साथ ही इसे किस दिशा में जलाना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने के दौरान या फिर करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना हमारे लिए कई तरह की मुसीबतें भी खड़ी कर सकता है. दिवाली का त्यौहार आ चुका है और हमारे वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. अगर आप इस दिवाली अपने घर को मिट्टी के दीयों से सजाने की सोच रहे हैं तो आपको इन नियमों के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि दिवाली के दिन आपको कितने दीयों से अपने घर को सजाना चाहिए और इसकी सबसे सही दिशा कौन सी है. इसके अलावा आज हम आपको इससे जुड़े कुछ और खास और काम के नियम भी बता रहे हैं. तो चलिए इन नियमों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

दिवाली पर कितने दीये जलाना शुभ?

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार जीवन में आपको शुभ फल मिले इसके लिए आपको 11, 21, 51 या फिर 108 दीये जलाने चाहिए. जब आप इन दीयों को जलाते हैं तो आपके घर और जीवन पर इसका काफी शुभ और सकारात्मक असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर आकर ठहर जाएंगी मां लक्ष्मी और साथ ही खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे, दिवाली के दिन अपनाएं ये खास उपाय

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या होगा जब आप मंगलवार को जलाएंगे लौंग और कपूर? जानें फायदे और जलाने का सही समय

किस दिशा में जलाना चाहिए दीया?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप दीये को जिस भी दिशा में लगाते हैं उसकी अपनी खास एनर्जी होती है. वास्तु के जानकारों के अनुसार जब आप घर की उत्तर दिशा में दिया जलाते हैं तो देखते ही देखते आपके जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है. वहीं, पूर्व दिशा में जलाया गया दीया आपके जीवन में सफलता और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप घर की पश्चिम दिशा में दीया जलाते हैं तो इससे आपके घर में शांति बनी रहती हैं और सभी चीजें बैलेंस में रहती हैं. इसके अलावा दक्षिण दिशा में जलाया गया दीया घर पर मौजूद हर तरह की बुरी और निगेटिव शक्तियों को दूर करता है.

दरवाजे के पास कितने दीये जलाना शुभ?

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार अगर आप जीवन में शुभ और सकारात्मक फल पाना चाहते हैं तो आपको हर दरवाजे के कोनों में दो दीपक जरूर जलाना चाहिए. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि दरवाजे के ठीक बीच में दीया न जलाएं. अगर आप चाहें तो दरवाजे के सामने रंगोली बनाकर उसके बीच में दीया रख सकते हैं. अगर आप दरवाजे के बीचों-बीच दीया जलाते हैं तो इससे आपके घर पर मां लक्ष्मी आ नहीं पाती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हमेशा भरी रहेगी तिजोरी और खूब मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले बिना भूले कर लें ये काम

सूर्योदय के समय जरूर जलाएं एक दीया

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो दिवाली के दिन आपको सूर्योदय के समय भी एक दीया जलाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का आना शुरू हो जाता है. वहीं, सूर्यास्त के समय घर के मंदिर के पास जलाया गया दीपक इस पॉजिटिव एनर्जी को घर पर ही रोक कर रख लेता है. जब ऐसा होता है तो आप और आपका घर हर तरह से तरक्की करने लग जाता है.

चावल से सजावट करने की न करें गलती

अगर आप अपने घर पर या फिर सीढ़ियों पर दीया जला रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि डेकोरेशन के लिए चावल का इस्तेमाल न करें. ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है क्योंकि दिवाली के दिन आपको घर के बाहर भूलकर भी अनाज नहीं रखना चाहिए. जब आप चावल से दीयों को सजाते हैं तो आपके घर पर आने वाले समय में अनाज की कमी होने लगती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: लाख कोशिशों के बावजूद नौकरी न मिलने से हो गए मायूस? वास्तु शास्त्र के ये उपाय दिला सकते हैं आपके करियर को ऊंची उड़ान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola