ePaper

Dev Deepawali Rangoli Design: देव दीपावली पर रंगोली बनाकर करें देवताओं का स्वागत, जानिए आसान डिजाइन और टिप्स

Updated at : 04 Nov 2025 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
a women making rangoli

a women making rangoli

Dev Deepawali Rangoli Design: देव दीपावली के पवित्र अवसर पर घरों, मंदिरों और घाटों को सजाने के लिए रंगोली बनाना एक सुंदर परंपरा है. रंगोली को शुभता, समृद्धि और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है. रंगोली के माध्यम से लोग अपने घरों और पूजा स्थलों में देवी-देवताओं का स्वागत करते हैं.

विज्ञापन

Dev Deepawali Rangoli Design: देव दीपावली, जिसे “दीयों का पर्व” भी कहा जाता है, काशी की सबसे भव्य और पवित्र रात मानी जाती है. इस दिन पूरे वाराणसी शहर के घाट लाखों दीपों से जगमगा उठते हैं. माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरकर गंगा जी के घाटों पर दीप जलाते हैं. इस पवित्र अवसर पर घरों, मंदिरों और घाटों को सजाने के लिए रंगोली बनाना एक सुंदर परंपरा है. रंगोली को शुभता, समृद्धि और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है. रंगोली के माध्यम से लोग अपने घरों और पूजा स्थलों में देवी-देवताओं का स्वागत करते हैं. देव दीपावली की रंगोली आमतौर पर दीयों, स्वस्तिक, ओम चिन्ह, गंगा आरती या फूलों के डिज़ाइनों से सजी होती है. यह न केवल सौंदर्य बढ़ाती है बल्कि वातावरण को सकारात्मकता और भक्ति से भर देती है.

देव दीपावली पर रंगोली क्यों बनाई जाती है?

देव दीपावली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. यह घर और मंदिर के द्वार को सजाने के साथ-साथ देवी-देवताओं का स्वागत करने का प्रतीक है. माना जाता है कि सुंदर रंगोली से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का आगमन होता है.

रंगोली बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत होती है?

रंगोली बनाने के लिए आप निम्न सामग्री का उपयोग कर सकते हैं –
रंग-बिरंगे रंगोली पाउडर या गुलाल
फूलों की पंखुड़ियां (गेंदा, गुलाब, कमल)
दीये (छोटे तेल के दीये)
चावल का आटा या सफेद पाउडर (आउटलाइन के लिए)
चम्मच, छलनी या कोन (डिज़ाइन बनाने के लिए)

गंगा घाट के किनारे कैसे रंगोली अच्छी लगेगी?

देव दीपावली के दिन गंगा घाट के किनारे बहुत ही ज्यादा भीड़ रहती है. ऐसे में एक बड़ी रंगों वाली डिजाइन बहुत ज्यादा खूबसूरत लगेगी. इसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन ये बनने के बाद काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है.

ghaat theme rangoli
Ghaat theme rangoli

फूलों से कैसी रंगोली बनाई जा सकती है?

फूलों से एक गोल ओर छोटी रंगोली बनाई जा सकती है, जो की देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है. इसे बनाना भी काफी ज्यादा आसान होता है.

flower ki rangoli
Flower ki rangoli

क्या ढेर सारे रंगों को मिलाकर भी कोई रंगोली बनाई जा सकती है?

हां, ढेर सारे रंगों से मिलाकर एक खूबसूरत रंगोली तैयार की जा सकती है जो न कि सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि ये बनाने में भी काफी आसान होता है.

colour full rangoli
Colour full rangoli

दीयों की मदद से भी रंगोली बनाई जा सकती है क्या?

फूल और दिये से एक रंगोली बनाया जा सकता है. इसमें आप फूलों से पूरी रंगोली बनाने के बाद इसे दिये से सजा सकते हैं. ये घाट पर आने वाले लोगों का ध्यान भी अपनी ओर  खींच लेगी.  

flower with diya rangoli
Flower with diya rangoli

देव दीपावली के रंगोली में दीयों की क्या अहमियत होती है?

दीपक अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. रंगोली के साथ दीप जलाने से वातावरण पवित्र और उज्जवल बनता है, और यह देवताओं का स्वागत करने का तरीका है.

यह भी पढ़ें: Best Places To Watch Dev Deepawali In Varanasi: काशी के इन घाटों से देखें गंगा किनारे जगमगाती दिव्य दीपों का अद्भुत नजारा

यह भी पढ़ें: Dev Deepawali Banaras Food: इस देव दीपावली जा रहे हैं बनारस घूमने, तो इन चीजों का स्वाद चखना न भूलें 

यह भी पढ़ें: Engagement Mehndi Design: दुल्हन के हाथों की बढ़ाएं रौनक, इन एलीगेंट सगाई मेहंदी डिजाइन के साथ

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola