Chocolate Biscuit Cake for New Year: नए साल पर अपनों को दें स्वीट सरप्राइज, मीठे में बनाएं डिलीशियस चॉकलेट बिस्किट केक

Updated:
विज्ञापन
Chocolate Biscuit Cake for New Year

चॉकलेट बिस्किट केक (AI Image)

Chocolate Biscuit Cake for New Year: नए साल पर आप भी घर पर केक बनाने का सोच रहे हैं तो चॉकलेट बिस्किट केक को ट्राई कर सकते हैं. इस केक को आप कम मेहनत में तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Chocolate Biscuit Cake for New Year: न्यू ईयर के मौके पर अक्सर घरों में मीठा तैयार किया जाता है. अगर आप भी इस खास दिन पर बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट डिश तैयार करना चाहते हैं तो चॉकलेट बिस्किट केक एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस केक को तैयार करने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. चॉकलेट बिस्किट केक को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और नए साल पर घरवालों को सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चॉकलेट बिस्किट केक बनाने का आसान तरीका. 

चॉकलेट बिस्किट केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बिस्किट- 1 कप (पाउडर किया हुआ)
  • कोको पाउडर- 2 चम्मच
  • दूध- आधा कप 
  • चॉकलेट सिरप- जरूरत के अनुसार 
  • बटर- जरूरत के अनुसार
  • चीनी- स्वादानुसार

चॉकलेट बिस्किट केक को कैसे तैयार करें?

  • चॉकलेट बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले आप बिस्किट को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसे आप मिक्सी जार में डालकर पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब इसमें में दो चम्मच कोको पाउडर को मिला दें. इसके बाद आप इसमें दूध को डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • एक कड़ाही को ढककर 10 मिनट के लिए गर्म करें. 
  • केक टिन में बटर लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें और इसमें थोड़ा सा मैदा छिड़क दें. केक टिन में आप मिश्रण को डाल दें. 
  • अब कड़ाही में छोटा सा स्टैंड रखें और इसके ऊपर आप केक टिन को रख दें. कड़ाही को ढक दें और केक को 30-35 मिनट तक पका लें. इसके बाद केक में टूथपिक डालकर देख लें. अगर टूथपिक साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक को अच्छे से ठंडा होने दें और फिर इसे निकाल लें. ऊपर से आप चॉकलेट सिरप से केक को सजा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola