December 2021 Vrat & Festival Calendar: दिसंबर महीने में आएंगे ढेर सारे व्रत त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

December 2021 Vrat & Festival Calendar: दिसंबर महीने के दौरान प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा आदि व्रत एवं त्यौहार आएंगे. आइए जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं.
दिसंबर का महीना आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. आपको बता दें नवंबर महीने में दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए गए. अब आने वाले महिने में भी कई त्योहार मनाएं जाएंगे. इस दौरान प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा आदि व्रत एवं त्यौहार आएंगे. आइए जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं.
दिसंबर 2021 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार इस प्रकार से हैं :-
2-12-2021 – प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत। (गुरुवार)
4-12-2021 – स्नानदान श्राद्ध अमावस्या।(शनिवार)
5-12-2021 – चंद्रदर्शन।(रविवार)
7-12-2021 – विनायकी चतुर्थी व्रत। (मंगलवार)
8-12-2021 – नाग दिवाली, विवाह पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव।(बुधवार)
9-12-2021 – बैंगन छठ, चंपाषष्ठी। (गुरुवार)
10-12-2021 – नंदा सप्तमी। (शुक्रवार)
14-12-2021 – मोक्षदा एकादशी। (मंगलवार)
16-12-2021 – धनु संक्रांति, अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, खरमास प्रारंभ। (गुरुवार)
17-12-2021 – पिशाचमोचनी यात्रा।(शुक्रवार)
18-12-2021 – स्नान दान व्रत, दत्त पूर्णिमा।(शनिवार)
19-12-2021 – स्नान दान पूर्णिमा। (रविवार)
22-12-2021 – गणेश चतुर्थी व्रत। (बुधवार)
27-12-2021 – रुकमणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध। (सोमवार)
30-12-2021 – सफला एकादशी व्रत। (गुरुवार)
31-12-2021 – सुरुप द्वादशी, प्रदोष व्रत। (शुक्रवार)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




