Dahi Chole Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी दही वाले छोले, आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Nov 2025 1:38 PM
dahi chole ( AI Image)
Dahi Chole Recipe: अगर आप भी लंच के लिए कुछ खास रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो दही वाले छोले को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से दही वाले छोले की रेसिपी.
Dahi Chole Recipe: अगर आप लंच में रोटी-सब्जी और दाल-चावल के अलावा कुछ नई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. कई बार लंच में कुछ स्पेशल रेसिपी ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में लंच में आप दही वाले छोले की रेसिपी को बना सकते हैं. गरमा-गरम दही वाले छोले को आप पूरी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं.
दही वाले छोले बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- काबुली चना- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर- 1
- दही- आधा कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- लौंग- 2
- इलायची- 1
- तेज पत्ता- 1
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
दही वाले छोले को कैसे तैयार करें?
- काबुली चना को आप रातभर के लिए भिगो दें. चना को आप प्रेशर कुकर में डालें. इसमें आप नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर को डाल दें. इसे आप 5-6 सीटी आने तक पका लें.
- अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डालें. तेल में आप जीरा, लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता को डाल दें. इसके बाद आप प्याज और अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी मिला दें और इसे भूनें.
- इसके बाद आप बारीक कटे हुए टमाटर को डालकर पका लें. अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को भो डालकर अच्छे से पका लें. दही को फेंट लें और डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
- अब आप उबले हुए चने को डालें और अच्छे से मिला लें. गरम मसाला और हरी मिर्च को काटकर डालें. इसे ढककर आप थोड़ी देर पका लें. ऊपर से आप धनिया पत्ती को डाल दें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










