ePaper

Curd vs Milk For Hair: कच्चा दूध या दही, स्कैल्प क्लीनिंग और बालों के लिए कौन सा है बेस्ट

Updated at : 13 Nov 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Curd vs Milk For Hair: कच्चा दूध या दही, स्कैल्प क्लीनिंग और बालों के लिए कौन सा है बेस्ट

Curd vs Milk For Hair

Curd vs Milk For Hair: बालों के लिए दही बनाम दूध जानें कौन सा प्राकृतिक उपाय स्कैल्प को साफ डैंड्रफ-फ्री और बालों को मुलायम व चमकदार बनाता है.

विज्ञापन

Curd vs Milk For Hair: लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं. बालों की देखभाल के लिए जब भी हम प्राकृतिक नुस्खों की बात करते हैं तो कच्चा दूध और दही का जिक्र सबसे पहले आता है. ये दोनों ही प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है. प्राचीन काल से ही इन्हें केमिकल-फ्री शैंपू और कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. लेकिन जब बात स्कैल्प की सफाई की आती है ताे हमें समझ नहीं आता है कि हमारे बालों के लिये कौन सा बेहतर होगा.

दही बालों के लिए क्यों है फायदेमंद

खट्टा दही स्कैल्प के लिए जादुई औषधि है. इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स बालों को पोषण देते हैं रूसी को कम करते हैं और स्कैल्प की सूजन से जुड़ी समस्याओं को भी नियंत्रित करते हैं.दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की मृत त्वचा और तेल को हटाकर प्राकृतिक एक्सफोलिएशन का काम करता है.

इस्तेमाल का तरीका

  • खट्टा दही को सीधे सिर पर लगाएं या हेयर पैक में मिलाएं.
  • आप इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं.
  • 20 से 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें.
  • इससे बालों को स्पा जैसी नमी और निखार मिलता है.

कच्चा दूध बालों के लिए है कैसे फायदेमंद

कच्चा दूध बालों को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 प्रदान करता है. यह रूखे, बेजान और क्षतिग्रस्त बालों को नया जीवन देता है. दूध से बालों को धोने पर शैम्पू और कंडीशनर दोनों की जरूरत कम हो जाती है. यह बालों को रेशमी, चमकदार और मजबूत बनाता है.

इस्तेमाल का तरीका

  • पहले अपने शैम्पू किए हुए गीले बालों को तौलिए से हल्का सुखाएं.
  • जड़ों से सिरों तक कच्चा दूध लगाएं.
  • 10 से 15 मिनट के बाद हल्के शैम्पू से धो लें.

Also Read : Night Hair Care Tips: रात को सोने से पहले करें ये 5 काम,बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी

Also Read : Hair Care Tips: आपको अपने बालों को कितनी देर तक करना चाहिए शैम्पू ? जानें यहां

Also Read : Side Effects of Papaya : अगर आपको भी पसंद है पपीता, तो हो जायें सावधान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola