Lachha Paratha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं कुरकुरा लच्छा पराठा, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

AI generated image
Lachha Paratha Recipe: लच्छा पराठा उत्तर भारत का एक पारंपरिक और स्वादिष्ट पराठा है, जो अपनी कुरकुरी परतों के लिए जाना जाता है. इस आर्टिकल में हमने आपको घर पर आसानी से लच्छा पराठा बनाने की पूरी विधि बताई है. चलिए जानते हैं विस्तार से.
Lachha Paratha Recipe: लच्छा पराठा एक फेमस उत्तर भारतीय पराठा है जो अपनी लेयरिंग और कुरकुरे स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे खास मौके या रोज़ाना के खाने के साथ परोसा जा सकता है. इसका स्वाद सब्जियों, दाल, या रायते के साथ और भी बढ़ जाता है. इसे बनाना थोड़ा आर्ट की तरह है, लेकिन एक बार तरीका समझ में आ जाए तो आप हर बार परफेक्ट लच्छा पराठा बना सकते हैं. लच्छा पराठा बनाते समय आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप परतें बनाने के लिए तेल और सूखे आटे का सही से इस्तेमाल करें और इसे बेलते समय ज्यादा दबाव न डालें वरना परतें खुल जाएंगी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि.
लच्छा पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 टेबल स्पून मोयन के लिए
- घी या बटर – पराठा सेंकने के लिए
- गुनगुना पानी – आटा गूंथने के लिए
- सूखा आटा – बेलने के लिए
लच्छा पराठा बनाने की विधि
- स्टेप 1: सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें. उसमें स्वादानुसार नमक और 1 टेबल स्पून तेल डालें. अब धीरे-धीरे गुनगुना पानी मिलाकर आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम. इसे ढककर 20-25 मिनट के लिए रख दें.
- स्टेप 2: आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें. एक लोई लें और उसे सूखे आटे की मदद से गोल बेल लें.
- स्टेप 3: अब इस बेली हुई रोटी पर थोड़ा तेल या घी लगाएं और ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़कें. इसके बाद रोटी को फोल्ड करके प्लीट्स (चूड़ीदार परतें) बनाएं. अब इन प्लीट्स को गोल घुमाकर एक बेलनुमा गोला बना लें. इस गोले को फिर से हल्के हाथ से बेलें.
- स्टेप 4: तवा गरम करें और इस बेली हुई पराठे को तवे पर डालें. एक साइड हल्की सिकने लगे तो पलट दें और अब दोनों ओर से घी लगाकर सेकें. जब दोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो तवे से उतार लें.
- स्टेप 5: तैयार गरमा गरम लच्छा पराठा को हरी चटनी, अचार, दाल, पनीर या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें.
ये भी पढ़ें: Aloo Cheese Toast Recipe: 20 मिनट से कम में तैयार होगा स्वादिष्ट शाम का नाश्ता, इस तरह झटपट तैयार करें आलू-चीज टोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










