Aloo Cheese Toast Recipe: 20 मिनट से कम में तैयार होगा स्वादिष्ट शाम का नाश्ता, इस तरह झटपट तैयार करें आलू-चीज टोस्ट

AI generated image
Aloo Cheese Toast Recipe: शाम के समय भूख लगना आम बात है, और ऐसे में आलू-चीज टोस्ट एक परफेक्ट स्नैक ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है, सामग्री घर में ही मिल जाती हैं और स्वाद ऐसा कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए.
Aloo Cheese Toast Recipe: शाम का समय होते ही चाय के साथ कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करने लगता है. ऐसे में रोज-रोज वही पकौड़े या नमकीन बोरिंग लगने लगते हैं. अगर आप भी हर दिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक झटपट बनने वाली, स्वाद से भरपूर और बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आने वाली रेसिपी जो है आलू-चीज टोस्ट. यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. तो चलिए इसे तैयार करने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.
आलू-चीज टोस्ट के लिए आवश्यक सामग्री
- ब्रेड स्लाइस – 6
- उबले हुए आलू – 3
- प्रोसेस्ड चीज – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती – 2 चम्मच कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- चाट मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- मक्खन या बटर – 2 चम्मच
ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक
आलू-चीज टोस्ट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसमें बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हल्का सा बटर लगाएं. अब इस पर तैयार आलू-चीज की स्टफिंग को अच्छे से फैलाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा और चीज छिड़क सकते हैं.
- एक नॉन-स्टिक तवा या टोस्टर को गर्म करें. ब्रेड स्लाइस को स्टफिंग वाले साइड से ऊपर रखते हुए तवे पर रखें और धीमी आंच पर सेकें. नीचे से ब्रेड क्रिस्पी हो जाए और ऊपर से चीज हल्का मेल्ट हो जाए तब इसे उतार लें. अगर आप टोस्टर या एयर फ्रायर में बना रहे हैं तो 180 डिग्री पर 5-7 मिनट के लिए रखें.
- तैयार टोस्ट को डायगोनल शेप में काट लें और हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
ये भी पढ़ें: Kuttu Chilla Recipe: सावन व्रत में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी? कुट्टू चीले की रेसिपी आपके लिए है परफेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




