Chocolate Modak Recipe: बच्चों के लिए खास फेस्टिवल स्वीट, मिनटों में तैयार करें टेस्टी मोदक

Chocolate Modak Recipe : मिनटों में तैयार करें टेस्टी चॉकलेटी मोदक और गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल को और भी मीठा बनाएं.
Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्यौहार आते ही घर में मोदक बनाने की खुशबू बिखर जाती है.जहां पारंपरिक मोदक का अपना महत्व है वहीं आज के बच्चे अक्सर कुछ नया और अपनी पसंद का खाना चाहते हैं.ऐसे में अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी अपने बच्चों को खुश करना चाहते हैं और साथ ही समय बचाना चाहते हैं तो चाकलेटी टेस्टी मोदक परफेक्ट है. यह खास फेस्टिवल स्वीट मिनटों में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे ही नहीं बड़े भी इसे बार-बार मांगेंगे. यह रेसिपी न सिर्फ बेहद आसान है बल्कि इसमें आपको बहुत कम सामग्री की जरूरत होगी.
सामग्री
- 1 कप चावल का आटा
- 1/2 कप दूध
- 2 टेबलस्पून घी
- 1/2 कप चॉकलेट (बारीक कटी या चिप्स)
- 1/4 कप चीनी
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
बनाने की विधि
- आटा गूंथना:पैन में दूध और घी गरम करें.इसमें चावल का आटा डालकर नरम आटा गूंथ लें.
- भरावन बनाना: चॉकलेट, चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर भरावन तैयार करें.
- मोदक बनाना: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.हर लोई को बेलें, भरावन डालें और मोदक का आकार दें.
- सर्व करना:गरमा-गरम मोदक को सर्व करें.ऊपर से थोड़ी चॉकलेट चिप्स डाल सकते हैं.
Also Read : Ganesh Chaturthi Special Paan Laddoo: गणपति के भक्त हैं तो जरूर बनाएं ये टेस्टी और यूनिक पान लड्डू
Also Read : Ganpati Decoration 2025:बप्पा के स्वागत के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




