ePaper

Chhathi Maiya Inspired Baby Names: छठी मईया और सूर्य देव से जुड़े 50 छोटे और प्यारे बेबी नेम्स

Updated at : 23 Oct 2025 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Chhathi Maiya Inspired Baby Names

Chhathi Maiya Inspired Baby Names

Chhathi Maiya Inspired Baby Names : छठ पूजा के दौरान आपके घर भी नन्हा मेहमान अगर आनेवाला हैं ताे हम उसके लिये लायें हैं छठी मईया और सूर्य देव से जुड़े 50 छोटे और प्यारे बेबी नेम्स.

विज्ञापन

Chhathi Maiya Inspired Baby Names: आस्था का महापर्व छठ पूजा सिर्फ सूर्य देव की उपासना का नहीं बल्कि छठी मैया के माध्यम से संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद पाने का पर्व है.अगर आपके घर में इस पावन अवसर पर कोई नन्हा मेहमान आने वाला है तो आपके लिये हम लाये हैं छोटे और प्यारे बेबी नेम्स. आपके घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिये 50 छोटे और प्यारे बेबी नेम्स जो छठी मईया के नाम से जुड़े हैं और आपके बच्चे के जीवन में खुशियों की बरसात लेकर आएंगे.तो चलिये तलाशते है आपके बच्चे के लिये प्यारे बेबी नेम्स.

लड़कों के लिए सूर्य देव से जुड़े नाम

  • रवि – सूर्य, प्रकाश देने वाला
  • अंशु – सूर्य की किरण
  • ईशान – सूर्य, भगवान शिव का नाम
  • रेयांश – सूर्य का अंश, पहली किरण
  • अरुण – उगते सूर्य की लालिमा
  • तेज – चमक, ओज
  • प्रभा – रोशनी, सुबह का प्रकाश
  • भानु – सूर्य, प्रकाश
  • मित्र – सूर्य का एक नाम, दोस्त
  • आलोक – उजाला, ज्ञान
  • दिव – प्रकाश, दिव्यता
  • उदय – सूर्योदय, नई शुरुआत
  • अर्क – सूर्य की किरण, आग
  • हिरण – सोने जैसा, सूर्य की चमक
  • सृज – सृजन, बनाना
  • भर्ग – तेज, चमक, प्रकाश
  • दिनेश – दिन का स्वामी (सूर्य)
  • अयान – सूर्य की गति, यात्रा
  • अर्नव – सागर, जल से जुड़ा
  • अंशुमान – सूर्य की किरणों वाला
  • प्रद्योत – प्रकाश, उजाला
  • मयूख – सूर्य की किरण, आभा
  • सारंग – सूर्य, बादल या पानी से जुड़ा
  • शौरि – शक्तिशाली, सूर्य के वंशज
  • वरेन – श्रेष्ठ, सर्वोच्च

लड़कियों के लिए छठी मईया से जुड़े नाम

  • षष्ठी – छठी मैया का नाम
  • प्रकृति – देवी का रूप
  • गंगा – पवित्र नदी
  • अंजली – अर्घ्य देना, भेंट
  • दीवा – दीपक, रोशनी
  • ईरा – जल, पृथ्वी
  • सूर्यिका – सूर्य से उत्पन्न, तेजस्वी
  • तनीरा – जल की देवी
  • दिव्या – ईश्वरीय, पवित्र
  • साधना – पूजा, भक्ति
  • कृति – रचना, सृजन
  • ईशा – देवी पार्वती
  • श्रद्धा – आस्था, विश्वास
  • अदिति – देवताओं की माँ, सूर्य की माँ
  • अमी – अमृत, जीवन देने वाली
  • अर्शिया – दिव्य, स्वर्गीय
  • उर्वशी – सुंदर, अप्सरा
  • क्षिति – पृथ्वी, निवास स्थान
  • निशा – रात, शांति और गहराई
  • प्रची – पूर्व दिशा, जहाँ से सूर्य उगता है
  • रिद्धि – समृद्धि, सौभाग्य
  • श्रेया – शुभ, भाग्यशाली
  • नीरजा – कमल, जल से उत्पन्न
  • अवनि – पृथ्वी, धरती
  • सान्वी – देवी लक्ष्मी, समृद्धि और बुद्धि

Also Read : Chhath Puja Baby Names: छठी माईया की आशीर्वाद से रखें बच्चे का नाम, पाएं दिव्य कनेक्शन

Also Read : Trending Baby Names 2025: लड़कों और लड़कियों के लिए सबसे यूनिक और लेटेस्ट टाॅप 30 बेबी नेम्स

Also read : Unique Baby Names 2025: आपके बच्चे के लिए टॉप 20 यूनिक और मॉडर्न नाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola