Chanayka Niti: जीवन में अगर रहना चाहते हैं आगे, अपने करीबी लोगों को भी नहीं बताएं ये बातें

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में कहा गया है. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए कुछ बातों को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए.

विज्ञापन

Chanayka Niti: प्राचीन भारत में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनकी बातें आज के समय में भी सही साबित होती है. आचार्य चाणक्य को एक ऐसे ही विद्वान और ज्ञानी पुरुष के तौर पर माना जाता है. उनके द्वारा कही गई बातें आज के समय में भी प्रासंगिक है. चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें मिलती हैं जिनको जीवन में उतारने से आपको सफलता मिल सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ना है तो उसे कुछ बातें अपने करीबियों को भी नहीं बतानी चाहिए. ऐसा करने से आप असफल हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी ही बातें जो आपको अपने परिवार को भी नहीं बताना चाहिए.

अपने जीवन का लक्ष्य

अगर आप अपने जीवन में कुछ बनना चाहते हैं. अगर आपका किसी चीज को लेकर कुछ लक्ष्य है तो आप इस बात को अपने तक ही सीमित रखें. दरअसल, जब आप अपने लक्ष्य से जुड़ी बातों को दूसरों के साथ शेयर करते हैं तो लोगों के द्वारा कही गई बातें आपके मन पर प्रभाव डाल सकती हैं. दूसरों की बातों में आकर आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन घरों में खुद आकर रहती है मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और पैसों की कभी नहीं होती कमी

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपके सामने कोई किसी की बुराई कर रहा है तो ये बात भी जान लें

आपकी पर्सनल लाइफ

अपने रिश्तों को लेकर भी दूसरों से बात नहीं करना चाहिए. आपकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों में दूसरों का दखल आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है.

अपनी कमी

अगर आप में कोई कमी या कमजोरी है तो इस बात को लोगों को बताने से बचें. लोग अक्सर आपकी मदद करने के बजाय आपका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पैसों से जुड़ी बातें

पैसों से जुड़ी जानकारी आपको अपने करीबी लोगों को भी नहीं बताना चाहिए. आपकी आर्थिक तरक्की देखकर परिवार के लोगों को भी आपसे ईर्ष्या हो सकती है.

दान के बारे में

चाणक्य नीति के अनुसार दान से जुड़ी हुई बात को कभी भी किसी के सामने नहीं बताना चाहिए. अगर आप दान से जुड़ी हुई बातों को बता देते हैं तो इससे आपको पुण्य नहीं मिल पाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बेझिझक और बेशर्मी के साथ करें ये सभी काम, खुशहाल होगा जीवन, पैसों की नहीं होगी कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola