Chanakya Niti: बेझिझक और बेशर्मी के साथ करें ये सभी काम, खुशहाल होगा जीवन, पैसों की नहीं होगी कमी

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करते समय आपको जीवन में कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए और न झिझकना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने जीवन को बेहतर तरीके से और खुशहाली के साथ जीना चाहते हैं. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक इंसान को बिना किसी झिझक के और शर्म के काम करना चाहिए. जब आप इन जगहों पर बिना झिझक और शर्म के काम करते हैं तो आपको एक बेहद ही खूबसूरत जिंदगी जीने का मौका मिल सकता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शिक्षा प्राप्त करने में

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको शिक्षा लेने में कभी भी संकोच या फिर शर्म नहीं करना चाहिए चाहे वह सीख आपको कहीं से भी क्यों न मिल रही हो या फिर कोई भी क्यों न दे रहा हो. जब आप चीजों को सीखने के दौरान शर्म करते हैं तो आप नयी चीजें सीख नहीं पाते हैं. आपकी यह गलती आपको जीवन में कभी भी सफल होने नहीं देती है और आपको असफलता के साथ जीवन जीना पड़ता है. अगर आपको जीवन में तरक्की करनी है तो आपको कभी भी शिक्षा प्राप्त करने में शर्म नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

पैसे कमाने के लिए मेहनत करने में

अगर आप जीवन में पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको मेहनत करने से कभी भी घबराना या फिर शर्म नहीं करना चाहिए. जब आप पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो आपका भविष्य बेहतर हो जाता है. जब आप बिना झिझके और शर्म किये पैसे कमाने के लिए मेहनत करते हैं तो आपका परिवार भी एक बेहतर जीवन जी पाता है. यह भी एक कारण है कि पैसे कमाने के लिए आपको हर वह संभव कोशिश करनी चाहिए जिसकी आपको जरूरत पड़े.

उधार दिए पैसे वापस मांगने में

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी अपने उधार दिए हुए पैसों की वापस मांगने के दौरान शर्म नहीं करना चाहिए. जब आप पैसे मांगने में शर्म करते हैं तो आपका पैसे डूबने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. कई बार आपकी इस गलती की वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ जाता है.

खाना-खाने में

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी भोजन करने में शर्म नहीं करना चाहिए. अगर आप घर से बाहर हैं तबभी आपको भोजन करने से शर्म नहीं करना चाहिए. जब आप खाना खाने के दौरान शर्म करते हैं तो ऐसे में कई बार आप भूखे भी रह जाते हैं. यहीं कारण है कि आपको खाना खाते समय कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola