Chanakya Niti: इन घरों में खुद आकर रहती है मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और पैसों की कभी नहीं होती कमी

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें मां लक्ष्मी स्वयं आकर रहने लगती है. इन घरों में जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन घरों में मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करती है. इन घरों में रहने वाले लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े और इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. तो चलिए इन घरों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अन्न की बर्बादी न करना

चाणक्य नीति के अनुसार मां लक्ष्मी का निवास उन घरों में होता है जिन घरों में अन्न की बर्बादी नहीं की जाती है. इस तरह के घरों में रहने वाले लोगों को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इन घरों में पैसों का आना लगातार बना रहता है. ऐसे भी अगर आप चाहते हैं कि जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े तो आपको अन्न की बर्बादी करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

दान-पुण्य की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार मां लक्ष्मी का निवास उन घरों में होता है जिन घरों में रहने वाले लोगों को दान-पुण्य करने की आदत होती है. इन घरों में रहने वाले लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. जिन भी घरो में रहने वाले लोगों को दान-पुण्य की आदत होती है उनमें रहने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है. इन लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा ही प्रसन्न रहती है.

मेहमानों का आदर और सत्कार

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन भी घरों में वहां आने वाले मेहमानों का आदर-सत्कार और सम्मान किया जाता है उन घरों में बरकत हमेशा बनी हुई रहती है. इन घरों में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. ऐसा होने के पीछे एक मुख्य कारण होता है कि इन घरों में रहने वाले लोग मेहमान को भगवान के तौर पर देखते हैं और इनका आदर सत्कार भी करते हैं. इन घरों में रहने वाले लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा ही प्रसन्न रहती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola