Chanakya Niti: ऑफिस और सोसाइटी में सभी के चहेते क्यों बन जाते हैं ये लोग? जानिए इनकी सीक्रेट क्वालिटी

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti for working professionals

AI Generated Image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिन्हें ऑफिस में या फिर उनके सोसाइटी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इन लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती है जिनका इस्तेमाल कर ये बड़ी से बड़ी समस्या है हल ढूंढ निकालते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिन्हें उनके ऑफिस और सोसाइटी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इन लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि ये बड़ी से बड़ी मुसीबत का हल चुटकियों में निकाल लेते हैं. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस कारण से ऑफिस में सभी करते हैं पसंद

चाणक्य नीति के अनुसार जिस इंसान को अपने ऑफिस में बाकी सभी साथियों को साथ लेकर चलना आता है उसे सभी पसंद आता है. जिस आदमी में यह गुण होता है उसे जीवन और अपने काम में सफलता जरूर मिलती है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अकेले आगे नहीं बढ़ते हैं बल्कि अपने साथ अन्य लोगों को लेकर भी जीवन में आगे बढ़ते हैं. इन लोगों को टीम में काम करना आता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: करोड़ों में एक को मिलती है ये चीजें, सुख-समृद्धि और पैसों से भरा होता है जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर किसी महिला में हों ये गुण तो हर पुरुष हो जाता है उसका दीवाना, आखिरी सांस तक रहना चाहते हैं साथ

जिन्हें सभी की इज्जत करनी आती है

जब आप ऑफिस जाते हैं तो वहां पर आपको हर ओहदे के लोग मिलते हैं. कोई पद में आपसे ऊपर होता है तो कोई नीचे. ऐसे में आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सिर्फ अपने ऊपर पद वालों की ही इज्जत न करें बल्कि नीचे पद वालों की भी बराबर इज्जत करें. जब आप ऐसा करते हैं तो सभी आपको पसंद करने लग जाते हैं.

जिसमें मुसीबतों का हल ढूंढने की कला हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर इंसान को मुसीबतों का सामना करना आना चाहिए. अगर आपको यह कला आती है तो आप जीवन के अलावा अपने ऑफिस की सभी मुसीबतों का भी हल निकाल लेते हैं. इनकी इस कला की वजह से भी ऑफिस के सभी लोग इन्हें पसंद करते हैं.

जिन्हें आता है दूसरों को मौका देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई भी इंसान एक ऊंचे पद पर बैठा हो तो उसे इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह सिर्फ खुद आगे बढ़ने की न सोचे बल्कि जिसमें काबिलियत है उसे भी आगे बढ़ने का बराबर मौका दे. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले के साथ-साथ आपको भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके ऑफिस में मौजूद सभी लोग आपकी इज्जत करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं होगा नकामयाबी से सामना, चाणक्य से जानें सफलता हासिल करने के अचूक मंत्र

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola