ePaper

Chanakya Niti: इन लोगों से दूरी आपको बनाती है सफल और समृद्ध

Updated at : 02 Jul 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए. जब आप इनसे दूरी बनाते हैं तो आपको एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनसे आपको कितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए. जब आप इन लोगों से दूरी बनाना शुरू करते हैं तो आपको एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है. वहीं, जब आप इन लोगों के साथ रिश्ता बनाकर रखते हैं तो आपके जीवन में तनाव, निगेटिविटी और असफलता के आसार बन जाते हैं.

लालची लोगों से रहें दूर

चाणक्य नीति के अनुसार आपको हर कीमत पर लालची लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे सिर्फ अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं. इस तरह के लोगों से जब आप दोस्ती रखते हैं तो यह आपके लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है. इस तरह के लोग मुसीबत में कभी आपका साथ नहीं देते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

जिन्हें काफी ज्यादा गुस्सा आता हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी ऐसे इंसान से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आता हो. इस तरह के लोगों के साथ दोस्ती आपके जीवन में सिर्फ और सिर्फ तनाव और विवाद लेकर आता है. जिन लोगों को गुस्सा काफी ज्यादा आता है उन लोगों के साथ दोस्ती आपके मानसिक शांति को बिगाड़ सकती है.

झूठ बोलने वाले लोगों से रखें दूरी

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो आपको झूठ बोलने वाले लोगों से दूरी बरकरार रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके भरोसे के काबिल नहीं होते हैं. जब आप इस तरह के लोगों के साथ रहते हैं तो ऐसे में समाज की नजरों में आप भी गिर जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

मूर्ख लोगों से बनाएं दूरी

चाणक्य नीति के अनुसार आपको मूर्ख व्यक्ति या फिर जिनके पास दिमाग की कमी हो उनके साथ कभी भी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए. इस तरह के लोगों से आपको कुछ भी सीखने को नहीं मिलता है. इस तरह के लोगों के साथ रहकर आप सिर्फ अपने समय और एनर्जी को बर्बाद करते हैं.

जो दूसरों की करते हों आलोचना

आपको उन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो बात-बात पर दूसरों की गलतियां निकालते हैं या फिर हर चीज में सिर्फ कमी ढूंढते रहते हैं. इस तरह के लोगों के साथ रहना आपके आत्मविशवास को कमजोर करता है. इस तरह के लोगों के साथ दोस्ती रखना आपको मानसिक तौर पर थका देता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति की ये बातें खोल देंगी सफलता का हर दरवाजा, देखते ही देखते बदलने लगेगी किस्मत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola