ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य नीति की ये बातें खोल देंगी सफलता का हर दरवाजा, देखते ही देखते बदलने लगेगी किस्मत

Updated at : 01 Jul 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. जब आप चाणक्य की इन बातों को मानते हैं तो आपके लिए सफलता के हर दरवाजे खुल जाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य के अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिनका ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं. जब आप चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपके लिए सफलता पाने के हर दरवाजे खुद-ब-खुद खुलते चले जाते हैं. चाणक्य की इन बातों को मानने वाले की किस्मत भी देखते ही देखते बदलने लगती है.

दूसरों की गलतियों से सीखने की करें कोशिश

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको खुद गलतियों को दोहराने से बचना और दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए. जो लोग दूसरों की गलतियों से सीखते हैं उन्हें जीवन में सफलता मिलनी तय होती है. ये लोग मुसीबतों और हार से बचने के लिए दूसरों की गलतियों से सीखते हैं और जीवन में बेहतर करते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

हालात को बदलने की कोशिश करें लगातार

अगर आप एक ऐसे इंसान है जो बने बनाए रास्ते पर चलते हैं और जीवन को एक ही तरह से जीते हैं तो चाणक्य की यह सीख आपके लिए काफी काम की है. जब आप बने बनाए रास्ते पर चलते हैं तोआपके जीवन में कभी भी कुछ भी नहीं बदलता है. वहीं, जो लोग खुद के लिए रास्ता बनाते हैं या फिर अपने हालात को बदलने की कोशिश में लगे रहते हैं उन्हें देखते ही देखते जीवन में सफलताएं मिलने लगती है.

अपनी जैसी सोच रखने वालों से रखें दोस्ती

चाणक्य नीति के अनुसार आपको जीवन में सिर्फ उन लोगों से ही दोस्ती रखनी चाहिए जिनकी सोच आपके जैसी है या फिर जो चीजों को ठीक आपकी ही तरह सोचते हैं. जब आप खुद से ऊपर या फिर खुद से नीचे की सोच रखने वालों के साथ दोस्ती कर लेते हैं तो ऐसे में आप पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है.

पछतावे में न खराब करें समय

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपसे कोई गलती हो गयी है या फिर कुछ ऐसा हो गया है जिसे बदला नहीं जा सकता उसे लेकर पछताना नहीं चाहिए. जब आप चीजों को लेकर पछतावा करते हैं तो आप जीवन में आगे नहीं बल्कि पीछे चलते चले जाते हैं. अगर आपसे कोई गलती हो गयी तो उसे भूलकर आगे बढ़ें और आगे को लेकर प्लानिंग करना शुरू कर दें. जब आप पछतावा करने की जगह पर जीवन में आगे बढ़ने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola