क्या आप भी अनजाने में बन रहे हैं अपने ही दुश्मन? जिंदगी खराब होने से पहले जान लें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :22 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for changing life

कहीं आप भी तो नहीं बन गए हैं खुद के ही दुश्मन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने का काम करती हैं. इस आर्टिकल में उन आदतों पर रोशनी डाली गई है जो अनजाने में हमें ही नुकसान पहुंचाती हैं. अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो ये सक्सेस और मेंटल बैलेंस दोनों को अफेक्ट कर सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिसी मेकर ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने जिन बातो का जिक्र किया था वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो अगर आप में हैं, तो आप खुद ही अपने दुश्मन बन रहे हैं. अगर आप समय रहते इन आदतों और गलतियों को सुधारते नहीं हैं तो यह आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों और गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

बिना सोचे-समझे फैसले लेना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप अपनी जिंदगी में बिना सोचे-समझे फैसले लेते हैं, तो यह सबसे पहला संकेत होता है कि आप अपने खुद के दुश्मन बनने लग गए हैं. चाणक्य के अनुसार जल्दबाजी में लिया गया फैसला अक्सर आपको नुक्सान पहुंचाने का ही काम करता है. चाहे वह फैसला पैसों से जुड़ा हो या फिर करियर और रिश्तों से जुड़ा हुआ, अगर आप बिना सोचे-समझे फैसला लेते हैं, तो आपको बाद में पछताना जरूर पड़ता है. इस तरह के लोग अक्सर खुद के लिए मुश्किलें खुद ही खड़ा कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

आलस को अपनी आदत बना लेना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसके अंदर मौजूद आलस ही होता है. अगर आप अपने कामों को बाद के लिए टालते रहते हैं और उन्हें सही समय पर नहीं करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके हाथों से मौके निकलते चले जाते हैं. चाणक्य के अनुसार मेहनत से दूर भागने वाला इंसान जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है. अगर आप आलसी हैं तो आप खुद को ही जीवन में पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं.

गुस्से पर कंट्रोल न होना

जो भी लोग छोटी से छोटी बात पर गुस्सा करते हैं, वे आगे चलकर अपने ही रिश्तों और जीवन में मिलने वाले मौकों को खराब कर देते हैं. जब आप गुस्से में होते हैं तो आपके सोचने की कैपिसिटी कमजोर हो जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका गुस्से में लिया गया फैसला आपको नुकसान ही पहुंचाने का काम करता है. अगर आप अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रखते हैं, तो खुद की अपनी शांति और सफलता को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

निगेटिव थिंकिंग रखना

अगर आपकी सोच हर समय निगेटिव रहती है, तो ऐसे में आप खुद को ही जीवन में आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. जब आप किसी भी हालात में बुरा सोचने लगते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस अंदर ही अंदर खत्म हो जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपकी पॉजिटिव थिंकिंग ही आपको सफलता की तरफ आगे बढ़ने में मदद करती है. वहीं, आपकी निगेटिव सोच आपके अंदर डर की भावना पैदा कर देती है.

सीखने की इच्छा खत्म हो जाना

अगर आप जीवन में नयी चीजों को सीखना बंद कर देते हैं और खुद को ही हमेशा सबसे सही समझने लगे हैं, तो ऐसे में भी अब आप खुद के ही दुश्मन बन चुके हैं. जीवन में कभी भी सीखना खत्म नहीं हो सकता है. जब एक इंसान सीखना बंद कर देता है तो वह पीछे छूटने लगता है.

यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola