ePaper

Chanakya Niti: सचेत हो जाओ, चाणक्य ने जिनसे दूर रहने को कहा, वो आपके आस-पास ही हैं

Updated at : 12 Jun 2025 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में, जिनसे चाणक्य ने दूरी बनाने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य, जो एक महान राजनीतिज्ञ और विचारक थे, उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए कुछ खास नीतियां बताई थीं. उन्होंने साफ कहा था कि कुछ लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग हमारी तरक्की, शांति और भरोसे को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे लोग हमारे आस-पास भी हो सकते हैं, जिनकी असली पहचान समय रहते जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में, जिनसे चाणक्य ने दूरी बनाने की सलाह दी है.

झूठ बोलने वाला व्यक्ति

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति बार-बार झूठ बोलता है, उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐसे लोग दूसरों को धोखा देते हैं और अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकते हैं. ये लोग दोस्ती की आड़ में पीठ पीछे वार करते हैं. ऐसे लोगों से दूर रहना ही समझदारी है.

चापलूस

जो हर समय आपकी तारीफ करता है, उसकी बातों पर तुरंत भरोसा मत करो. चाणक्य के अनुसार, चापलूस व्यक्ति सिर्फ अपना फायदा देखता है. ये लोग सच्चाई नहीं बताते और समय आने पर साथ छोड़ देते हैं. ऐसे लोग आपको गलत फैसले की ओर ले जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की नजर में कैसी होती है बुद्धिमान स्त्री? जानिए वो 3 खास गुण

अत्यधिक क्रोध करने वाला

जो व्यक्ति हर बात पर गुस्सा करता है, वह अपने और दूसरों के लिए खतरा बन जाता है. क्रोध में लिया गया फैसला अक्सर गलत होता है. चाणक्य मानते हैं कि क्रोधी इंसान अपने रिश्तों को खुद ही बर्बाद कर देता है. ऐसे लोगों से दूरी बनाना शांति के लिए जरूरी है.

आलसी और कामचोर

जो व्यक्ति हमेशा काम टालता है और मेहनत नहीं करता, उससे चाणक्य दूरी बनाने की सलाह देते हैं. ऐसे लोग न खुद आगे बढ़ते हैं और न दूसरों को आगे बढ़ने देते हैं. ये समय की कीमत नहीं समझते. इनके साथ समय बिताना आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है.

अत्यधिक स्वार्थी व्यक्ति

चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान हर बात में सिर्फ अपना लाभ देखता है, उससे सावधान रहना चाहिए. ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र नहीं करते. ये दोस्ती या रिश्ते के नाम पर केवल उपयोग करना जानते हैं. समय आने पर ये सबसे पहले आपको धोखा देंगे.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिस प्यार में ये बातें हों, वो कभी नहीं टिकता, चाणक्य की सच्चाई

ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया था कौन इंसान अमीर बनेगा, जानिए क्या आप उनमें से एक हैं?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola