Chanakya Niti: इंसान को अंदर से तोड़ देती हैं ये घटनाएं, वापस अपने पैरों पर खड़ा होना लगता है असंभव

Ai generated image
Chanakya Niti: आज हम आपको जीवन में घटित होने वाली कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान को अंदर से बुरी तरह से तोड़ देते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी घटनाओं का भी जिक्र किया है जो एक इंसान को अंदर से तोड़ देते हैं. जब किसी भी इंसान से साथ ये घटनाएं घटती हैं तो उसे दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा होना भी असंभव लगने लगता है. तो चलिए इन घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.
लाइफ पार्टनर का साथ छूट जाना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब किसी इंसान का साथ उसके जीवनसाथी या फिर लाइफ पार्टनर से छूट जाता है तो यह उसके लिए सबसे बड़ी दुख की बात होती है. जब आपके जीवन से आपका लाइफ पार्टनर चला जाता है तो ऐसे में आप पूरी जिंदगी अकेले रहने पर मजबूर हो जाते हैं. जब किसी के साथ भी ऐसा होता है तो उसके लिए अपना ही जीवन एक बोझ लगने लगता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?
जमा किये हुए पैसों को खो देना
एक इंसान अपने बुरी समय के लिए जीवनभर थोड़े-थोड़े करके पैसे जमा करता है. लेकिन अगर किसी भी कारण से उसका यह जमा किया हुआ पैसा खो जाए तो इससे बुरी कोई बात हो ही नहीं सकती है. जब आपके पास पैसे होते हैं तो आपका भाग्य भी अच्छा होता है वहीं, जब आपके पैसे छिन जाते हैं तो आपका बुरा समय भी शुरू हो जाता है. जब आपके जमा किये हुए पैसे आपके हाथ से चले जाते हैं तो आपके लिए दोबारा हिम्मत जुटाना काफी कठिन हो जाता है.
किसी और के घर पर जाकर रहना
आचार्य चाणक्य की अगर माने तो किसी इंसान के लिए इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता कि उसे किसी पराये व्यक्ति के घर पर जाकर रहना या फिर ठहरना पड़े. अगर आपको किसी और के घर पर जाकर रहना पड़ रहा है तो यह आपकी बुरी किस्मत की तरफ इशारा करता है. इस तरह के जो लोग होते हैं उनकी आजादी खत्म हो जाती है और इन्हें सामने वाले पर भी निर्भर रहना पड़ता है. अगर आप दूसरे के घर पर जाकर रहते हैं तो ऐसे में आप दूसरों के ही नहीं बल्कि खुद की नजर में भी गिर जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




