Chanakya Niti: जीवन में करना चाहते हैं तरक्की तो इन सवालों का ढूंढें जवाब, सफलता पाने में होगी आसानी

Chanakya Niti
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे सवालों का जिक्र किया गया है जिनका जवाब आपको जरूर मालूम होने चाहिए अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो. तो चलिए इन सवालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जवाब आपको जरूर मालूम होना चाहिए अगर आप जीवन में तरक्की करना या फिर सफलता पाना चाहते हैं तो. जब आपके पास इन सवालों के जवाब होते हैं तो आप मुसीबत से बचे रहते हैं और साथ ही साथ आपको धन हानि भी नहीं होती है.
कौन है सच्चा दोस्त?
चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को हमेशा इस सवाल का जवाब मालूम होना चाहिए कि उसके साथ रहने वाले लोगों में आखिर उसके सच्चे दोस्त कौन हैं और कौन सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आप अपने दोस्तों और दोस्त के रूप में दुश्मन को नहीं पहचानते हैं तो आपको जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर
कैसा समय चल रहा?
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सिर्फ वही व्यक्ति सफल और समझदार है जिसे पता है कि उसका समय या फिर उसका जीवन इस समय कैसा चल रहा है. जब उसे इस सवाल का सही जवाब मालूम होता है तभी वह सही फैसले भी ले पाता है.
किस तरह की जगह पर वह रह रहा
अगर एक व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है या फिर सफल होना चाहता है तो उसके पास इस सवाल का जवाब जरूर होना चाहिए कि आखिर वह किस शहर और किस जगह पर रह रहे हैं. केवल यहीं नहीं, उसे यह भी मालूम होना चाहिए कि वह जिस जगह पर काम कर रहा है वह जगह कैसी है. जब उसके पास इन सवालों के जवाब होंगे तो वह जीवन में सफल होगा ही होगा.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: प्रसन्न होकर आपके घर पर ही ठहर जाएंगी मां लक्ष्मी, चाणक्य की इन बातों को जीवन में करें शामिल
इनकम और खर्च
एक समझदार और सफल इंसान की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि उसे अपने इनकम के बारे में और उसके पैसे कहां खर्च हो रहे हैं इस बारे में पूरी जानकारी होती है. उसे यह बात बेहद ही अच्छे से मालूम होती है कि उसके पास पैसे कितने हैं और उसे खर्च कितना करना है. जब इस सवाल का जवाब उसे मिल जाता है तो उसे पैसे बचने में काफी आसानी होती है.
वह क्या कर सकता है?
चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को इस बात का जवाब बेहद ही बेहतरीन तरीके से पता होना चाहिए कि वह क्या-क्या कर सकता है और उसकी काबिलियत क्या है. जब उसे इस सवाल का जवाब मिल जाता है तो वह इसी के अनुसार काम करता है. वहीं, जब इस सवाल का जवाब आपको मालूम नहीं होता है तो आप क्षमता से अधिक काम करने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार लेने में ही है भलाई
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










