ePaper

Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार लेने में ही है भलाई

Updated at : 10 Mar 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में इंसान के कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया गया है जो अगर आपमें हों तो समाज आपको एक मूर्ख व्यक्ति के नजर से देखता है. चलिए इन गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर किसी भी व्यक्ति में हों तो समाज उसे एक मूर्ख के तौर पर देखता है. अगर आपमें ये आदतें हैं तो आपको इन्हें जितनी जल्दी हो सके बदल लेनी चाहिए या फिर सुधार लेना चाहिए. तो चलिए इन गुणों या फिर आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खुद को समझते हैं समझदार

चाणक्य नीति के अनुसार जो मूर्ख लोग होते है वे खुद को दूसरों से ज्यादा समझदार समझते हैं. इन लोगों को लगता है कि दुनिया में यहीं लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान हैं. अगर आपमें यह आदत है तो आपको इसे जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

खुद की तारीफ करना

चर्या चाणक्य के अनुसार जो मूर्ख लोग होते हैं वे हर बात पर खुद की तारीफ करते रहते हैं. इन्हें ऐसा लगता है कि इस संसार में वे सबसे ज्यादा बेहतरीन हैं.

अपमानजनक व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग मूर्ख होते हैं उनमें एक यह भी आदत होती है कि वे दूसरों से हमेशा ही रूखा और अपमानजनक व्यवहार करते हैं. ये लोग दूसरों को हमेशा ही खुद से नीचे समझते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

राय और सोच थोपने की कोशिश

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो मूर्ख लोग होते हैं उनकी एक यह आदत होती है कि वे जहां भी जाते हैं वहां अपनी राय और सोच को दूसरों के सामने रखने और थोपने लग जाते हैं.

घमंड में रहना

चाणक्य नीति के अनुसार जो मूर्ख लोग होते हैं वे हमेशा ही घमंड में रहते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि दुनिया में वे सबसे बेस्ट हैं लेकिन, आलास में कोई उन्हें पूछता भी नहीं है. इन लोगों को दुनिया जीरो की नजर से देखती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बर्बाद हो जाता है इन संकेतों को नजरअंदाज करने वाला इंसान, आर्थिक संकटों के बीच बिताना पड़ता है जीवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola