ePaper

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से दोस्ती मतलब सीधा विनाश, नरक से बदतर हो जाएगा जीवन

Updated at : 08 Mar 2025 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य ने एक श्लोक में कुछ स्वभाव वाले इंसानों से दूरी बना के रखने के लिए कहा है. अगर आप उनकी इस बात को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी जिंदगी के लिए यह बहुत ही घातक सिद्ध होगा.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य की गिनती भारत के महान आचार्यों में की जाती है. उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर एक ग्रंथ की रचना की, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इस ग्रंथ की लोकप्रियता आज के समय में भी कम नहीं हुई है. यह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. चाणक्य ने इस ग्रंथ में सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और निजी संबंधों से जुड़े जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है. इन नीतियों को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति हर मुश्किल से निपटने में सक्षम हो जाता है. इसके अलावा, उसे समाज को करीब से समझने का अनुभव हो जाता है. कहा जाता है कि जैसी संगति रहेगी व्यक्ति का स्वभाव भी वैसा ही होता जाता है. ऐसे में चाणक्य ने एक श्लोक में कुछ स्वभाव वाले इंसानों से दूरी बना के रखने के लिए कहा है. अगर आप उनकी इस बात को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी जिंदगी के लिए यह बहुत ही घातक सिद्ध होगा.

चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय में एक श्लोक है, जिसमें चाणक्य कुछ लोगों से मित्रता करने से करते हैं. वे कहते हैं कि इन स्वभाव के लोगों से मित्रता करने वाला इंसान बहुत जल्द बर्बाद हो जाता है. आइए जानते हैं कि वह श्लोक क्या है?

दुराचारी च दुर्दृष्टिर्दुराऽऽवासी च दुर्जनः।

यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति।।

इस श्लोक का अर्थ है कि बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरों को हानि पहुंचाने वाले और गंदे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ जो व्यक्ति दोस्ती करता है, वह जल्दी ही नष्ट हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन चार चीजों का छूट गया साथ, तो तबाह हो जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: आपकी नस्लें हो जाएंगी तबाह और बर्बाद, जितनी जल्दी हो सके छोड़ दें ये जगह

पाप का भागी बनेगा व्यक्ति

चाणक्य नीति के मुताबिक, जिस व्यक्ति का आचरण या चरित्र गंदा होता है, उसे दोस्ती नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये लोग अपनी चरित्र के कारण सम्मान के पात्र नहीं होता है. यही वजह है कि इन लोगों के साथ रहने वाला इंसान भी पाप का भागी बनता है.

जीवन हो जाएगा बर्बाद

इस श्लोक के माध्यम से चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति बिना वजह के ही निर्धनों, असहाय और गरीब लोगों को नुकसान पहुंचाता है, वह कभी खुश नहीं रह पाता है. उसका जीवन बर्बाद हो जाता है. ऐसे में इस स्वभाव वाले इंसान के साथ रहने से व्यक्ति का भी नुकसान के सिवाय कुछ फायदा नहीं होता है.

नरक हो जाएगी जिंदगी

चाणक्य नीति के अनुसार, गंदे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए. जो व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों से दोस्ती रहता है, वह नरक भोगता है, क्योंकि गंदे स्थान पर रहने से उस व्यक्ति को कई तरह की बीमारी होने की संभावना रहती है, जिसकी वजह से उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाला इंसान भी प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर गांधी जी के बंदर की तरह मुंह बंद करने में ही भलाई, नहीं तो बढ़ जाएगी दिक्कते

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola