ePaper

Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं झेलना पड़ेगा पैसों की कमी का दुख, मान लें चाणक्य की ये बातें और देखें तिजोरी को भरते हुए

Updated at : 10 Oct 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for wealth and success

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में काफी ज्यादा अमीर होना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों को आपको हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपको कभी भी जीवन में गरीबी से जूझना नहीं पड़ता है और आपकी तिजोरी भी पैसों से भर जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में अगर आपको बताएं तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की बातें बताई थी जिन्हें आगे चलकर चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाने लगा. जब भी कोई व्यक्ति उनकी बताई बातों का सही से पालन करता है तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन जीना का मौका मिलता है और साथ ही समाज में उसे इज्जत भी भरपूर मिलती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी इन्हीं नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे हर उस इंसान को मानना चाहिए जो जीवन में अमीर होना चाहता है. कहा जाता है जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपकी तिजोरी पैसों से देखते ही देखते भरने लगती है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ईमानदारी से पैसे कमाना कर दें शुरू

आचार्य चाणक्य कहते हैं अगर आप जीवन में हमेशा ही अमीर बने रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमेशा अपनी ईमानदारी से पैसा कमाना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार जब आप गलत तरीकों से पैसे कमाते हैं तो वह पैसे आपके पास ज्यादा देर टिकते नहीं हैं. अगर आपके पास गलत तरीकों से कमाए हुए पैसे है तो वे किसी भी तरह से आपके हाथों से निकल जाते हैं. इसके ठीक विपरीत जब आप ईमानदारी से पैसे कमाते हैं तो यह पैसे आपके पास जीवनभर टिकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: महिलाएं खाना बनाते समय अक्सर करती हैं ये 3 गलतियां, घर की खुशियां और तरक्की देखते ही देखते हो जाती है खत्म

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: 5 ऐसे फैसले जिन्हें लेने से डरता है आम इंसान! समय रहते सीख गए तो बदल जाएगी जिंदगी

बेकार की चीजों में पैसे न करें खर्च

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक बार जब आपके हाथ पैसे आ जाएं तो आपको उसे काफी सोच-समझकर खर्च करना चाहिए. अगर आप मेहनत से कमाए पैसों को बेकार की जगहों पर खर्च करते हैं या फिर फिजूल में बर्बाद करते हैं तो आगे चलकर आपके पास बिलकुल पैसे नहीं बचेंगे और आपको जीवनभर सिर्फ अफसोस ही होता रहेगा. अगर आपके पास पैसे हैं तो कोशिश करें कि उसे सही जगह पर खर्च करें और आने वाले समय के लिए बचाकर भी रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी तिजोरी देखते ही देखते भरने लगती है.

अमीर बनने के लिए प्लानिंग जरूरी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप जीवन में अमीर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इस बात की प्लानिंग करनी पड़ेगी कि आखिर आप पैसे कमाएंगे कैसे। इसके बाद जब आपको इस सवाल का जवाब मिल जाए तो इसके बार अपने प्लानिंग को सफल बनाने के लिए आगे के ठोस कदम उठाने पड़ेंगे. इस बात का ख्याल रखें कि एक बार प्लान बन जाए तो इसके बाद बिना रुके लक्ष्य की तरफ बढ़ना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो देखते ही देखते आपके जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कब अपना ही पैसा बन जाता है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन? आचार्य चाणक्य से सीखें पैसों को दोस्त बनाने के तरीके

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola