ePaper

Chanakya Niti: जीवन में कभी न करें इन 5 लोगों की नकल, दूसरों जैसा बनने की कोशिश बन सकती है असफलता की वजह!

Updated at : 20 Jan 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
types of people you should not imitate

किन लोगों की नकल नहीं करनी चाहिए AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें जीवन में सही और गलत की पहचान करना सिखाती है. इस आर्टिकल में जानिए उन 5 लोगों के बारे में जिनकी नकल करने से व्यक्ति को नुकसान ही होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो इन्हें अपने समय के सबसे बुद्धिमान और ज्ञानी पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि उन्हें नीति-शास्त्र की भी गहरी समझ थी. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जिन्हें हम आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में अगर किसी भी इंसान को आगे बढ़ना है तो उसे अपनी पूरी बुद्धि और विवेक के साथ काम करना चाहिए. अगर वे दूसरों की नकल करके आगे बढ़ना चाहेंगे तो उन्हें कभी भी सफलता नहीं मिलेगी. चाणक्य कहते हैं कि जब आप किसी की नकल करते हैं तो आपको कुछ समय के लिए सफलता मिल सकती है लेकिन लंबे समय में आपको नकल करने की वजह से सिर्फ नुकसान ही होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी नकल आपको जीवन में कभी भी नहीं करनी चाहिए. जब आप इनकी नकल करते हैं तो आपको फायदा तो नहीं बल्कि नुकसान होना तय होता है.

घमंडी व्यक्ति की न करें नकल

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग हमेशा अपने आप को दूसरों से बेहतर समझते हैं उन्हें समाज घमंडी कहकर बुलाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों के इमोशंस की कद्र नहीं करते हैं और न ही उन्हें कभी अपनी गलती दिखाई देती है. चाणक्य के अनुसार अगर आप इस तरह के किसी इंसान की नकल करेंगे तो लोग आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे और साथ ही बात करने से भी बचेंगे. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको इस तरह के इंसान की कभी नकल नहीं करनी चाहिए.

Chanakya Niti: ये 5 आदतें दिला सकती है आपको समाज में सम्मान, जिंदगी बदलनी है तो जरूर जानें

आलसी व्यक्ति की नकल करने से बचें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आलस किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. अगर कोई भी इंसान हर काम को बाद के लिए टालता रहता है तो वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता. चाणक्य कहते हैं कि अगर आप एक आलसी इंसान की तरह आराम की जिंदगी पसंद करने लगेंगे तो आपके सारे सपने अधूरे रह जाएंगे. चाणक्य नीति हमें बताती है कि मेहनत और डिसिप्लिन ही सफलता की असली चाबी है. यह एक मुख्य कारण है कि चाणक्य आलसी लोगों की नकल करने से बचने की सलाह देते हैं.

लालची व्यक्ति की नकल करना ठीक नहीं

चाणक्य कहते हैं कि लालच इंसान को सही और गलत के बीच फर्क करने से रोकता है. जब कोई भी इंसान हमेशा अपने फायदों के बारे में ही सोचता है तो न वह रिश्ते निभा पाता है और न ही जीवन में सच्ची खुशी पा सकता है. जब आप एक लालची इंसान की नकल करते हैं तो लोग आपसे दूर होते चले जाते हैं. चाणक्य नीति हमें बताती है कि संतोष और संयम से ही सच्ची समृद्धि हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मानसिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए रोज अपनाएं ये 5 आदतें, सीख लीं तो बदल जाएगी जिंदगी!

झूठ बोलने वाले व्यक्ति की नकल

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो झूठ कहने को अपनी आदत में शामिल कर लेते हैं. शुरूआती दौर में उन्हें लगता है कि वे झूठ कहने की वजह से परेशानियों से बच जाएंगे लेकिन आगे चलकर उनकी इस आदत की वजह से दूसरे उनपर भरोसा करना छोड़ देते हैं. अगर आप भी एक झूठ बोलने वाले इंसान की नकल करने लगेंगे तो लोग आप पर भी भरोसा करना छोड़ देंगे.

निगेटिव सोच रखने वाले व्यक्ति की नकल

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग हमेशा सिर्फ परेशानियां या बुराई ही देखते हैं, वे न केवल खुद दुखी रहते हैं बल्कि दूसरों को भी दुख पहुंचाते हैं. अगर आप इस तरह के किसी इंसान की नकल करेंगे तो इससे आपका कॉन्फिडेंस कमजोर होगा. चाणक्य नीति हमें बताती है कि पॉजिटिव सोच ही किसी भी इंसान को कठिन से कठिन हालात से बाहर निकालने का काम करती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola