Chana Chaat: चना चाट का ऐसा स्वाद जो जुबान पर ठहर जाए, हेल्दी और टेस्टी का कॉम्बिनेशन

Updated:
विज्ञापन
chana chaat

chana chaat ( AI generated image)

Chana Chaat: अगर आपको कुछ फ्रेश और टेस्टी खाने का मन है तो आप चना चाट की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. ये चाट हेल्दी और पोषण से भरपूर है. इस चाट में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों के कारण इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Chana Chaat: चना चाट स्ट्रीट फूड का अहम हिस्सा है और ये गर्मियों में दिन में आपको अधिक देखने को मिलता है. चना चाट खाने में स्वादिष्ट होता है और ये हेल्दी भी है. अगर आप ज्यादा तेल या मसालेदार खाना नहीं लेना चाहते हैं तो आप चना चाट बना सकते हैं. चना चाट का स्वाद चटपटा, तीखा और हल्का होता है और पोषण से भी भरपूर है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कैसे आप घर पर मार्केट के जैसे चना चाट को बना सकते हैं. 

चना चाट बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Chana Chaat)

  • काला चना स्प्राउट- 1 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • खीरा- 1 बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार  
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच  
  • नींबू का रस- एक चम्मच  
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच  
  • हरी मिर्च- बारीक कटी हुई 
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • आलू उबला हुआ- छोटे टुकड़ों में 1 बड़ा चम्मच  
  • हरा धनिया 

Homemade Imli Candy: इमली की चटपटी कैंडी अब घर पर, बच्चों से लेकर बड़ों तक फेवरेट

चना चाट बनाने की विधि (Chana Chaat)

  • चना चाट बनाने के लिए अंकुरित चना का इस्तेमाल करें. चना को भाप में कुछ देर के लिए पका लें. इस बात का ध्यान रखें कि चना को आपको ज्यादा सॉफ्ट नहीं रखना है. आप इसमें कच्चे चने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • चना चाट में डालने के लिए आप प्याज, टमाटर और खीरा को बारीक काट लें. हरी मिर्च और आलू को भी काट लें. इन सब चीजों को चना के साथ मिक्स करें. 
  • अब इसमें आप स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया को भी इसमें मिक्स कर दें. इस मिश्रण में अब एक चम्मच नींबू के रस को भी मिला दें. इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. तैयार है स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर चना चाट. 

यह भी पढ़ें- Missi Roti: थाली में लाएं नया स्वाद, ट्राई करें स्वाद से भरपूर मिस्सी रोटी

यह भी पढ़ें- Homemade Butter Cookies: ऊपर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, ऐसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाली बटर कुकीज

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola