Homemade Butter Cookies: ऊपर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, ऐसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाली बटर कुकीज

butter cookies ( AI generated image)
Homemade Butter Cookies: बटर कुकीज शाम में चाय या कॉफी के साथ एक परफेक्ट स्नैक है. आप घर पर ही बाजार जैसा बटर कुकीज आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये आपके बच्चों को भी काफी पसंद आएगा और वे बार बार इस चीज की डिमांड
Homemade Butter Cookies: बटर कुकीज का नाम सुनते ही इसे खाने का मन होने लगता है और हो भी क्यों ना ये इतनी स्वादिष्ट जो होती है. ये लाइट, क्रिस्पी और मीठी होती है और बच्चों को खास तौर पर पसंद आती है. कई बार बच्चे इसके डिमांड भी करते हैं. ऐसे में आप घर पर आप आसानी से बटर कुकीज को बना सकते हैं. इन कुकीज को बनाने के लिए बहुत ही कम चीजों की जरूरत पड़ती है. तो आइए जानते हैं बटर कुकीज को बनाने के तरीके के बारे में.
बटर कुकीज बनाने के लिए सामग्री
- मैदा- 2 कप
- बटर- 1 कप
- पिसी चीनी- 1 कप
- नमक- चुटकीभर
- बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- Jhal Muri Recipe: बिना गैस के तैयार करें स्ट्रीट स्टाइल झाल मुरी रेसिपी, जो बोरिंग शाम को बना दे मजेदार
बटर कुकीज बनाने की विधि
- बटर कुकीज बनाने के लिए बटर को एक बाउल में लें. ध्यान रखें की बटर सॉफ्ट हो. इसमें आप पिसी हुई चीनी को मिक्स कर दें. इसको आपको फेंटना है जब तक एक स्मूद और हल्का पेस्ट ना बन जाए. इसके लिए आप हैंड मिक्सर या व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अब मैदा को छान लें और एक अलग बाउल में डाल दें. अब इसमें आप बेकिंग पाउडर और जरा सा नमक को मिक्स कर दें. अब मैदा और बटर के मिश्रण को साथ में मिलाएं और सभी चीजों को मिलाकर एक डो यानी आटा तैयार कर लें. इसको ज्यादा देर तक नहीं गूंथे.
- अब आटे से छोटे बाल्स निकाल लें और गोल कर के हल्के हाथों से प्रेस करें. अब एक बेकिंग ट्रे पर पेपर को रखें और इसके ऊपर आप तैयार किए हुए कुकीज को रख दें.
- कुकीज को ओवन में बना रहे हैं तो आप ओवन को प्री हीट कर दें. कुकीज को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10-12 मिनट तक के लिए बेक करें.
यह भी पढ़ें- Mishti Doi: गर्मी में लें ठंडे स्वीट ट्रीट का मजा, मिष्टी दोई बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










