Jhal Muri Recipe: बिना गैस के तैयार करें स्ट्रीट स्टाइल झाल मुरी रेसिपी, जो बोरिंग शाम को बना दे मजेदार

Updated:
विज्ञापन
jhal muri

jhal muri ( AI generated image)

Jhal Muri Recipe: स्नैक में हेल्दी खाना की तलाश में हैं जो टेस्टी भी हो और जल्दी बन जाए तो आप झाल मुरी का सेवन कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको गैस भी ऑन नहीं करना पड़ेगा और ये आसानी से बन भी जाएगी.

विज्ञापन

Jhal Muri Recipe: शाम के समय में लोग जब काम से थककर वापस आते हैं तो रीलैक्स होने के लिए बाहर टहलने के लिए निकल जाते हैं. इसी टाइम पर लोग स्ट्रीट फूड का मजा लेते हैं. स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि ये एक अनहेल्दी ऑप्शन है क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल अधिक होता है मगर स्ट्रीट फूड में भी कुछ हेल्दी ऑप्शन आपको मिल सकते हैं. झाल मुरी हेल्दी भी है और टेस्टी भी है. इसे आप स्नैक्स के तौर पर घर पर आसानी से बना सकते हैं. 

झाल मुरी बनाने के लिए सामग्री 

  • मुरमुरा या मुरी- 2 कप 
  • आलू- 1 उबला हुआ 
  • प्याज- 1  
  • हरी मिर्च- 2  
  • टमाटर- 1 
  • खीरा- बारीक कटा हुआ 2 बड़े चम्मच 
  • मूंगफली- 2 चम्मच भुना हुआ  
  • चना- एक चम्मच 
  • सरसों तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • चाट मसाला- 1 चम्मच  
  • भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच 
  • धनिया पत्ती 
  • नमकीन- 3 बड़े चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • नींबू का रस- 1 चम्मच 

यह भी पढ़ें- Mishti Doi: गर्मी में लें ठंडे स्वीट ट्रीट का मजा, मिष्टी दोई बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी

झाल मुरी बनाने की विधि 

  • झाल मुरी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, खीरा और टमाटर को बारीक काटकर रख लें. हरी मिर्च को भी काट लें. झाल मुरी बनाने के लिए सभी चीजों को एक जगह पर पहले से ही रख लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में आप मुरी यानी मुरमुरा को डालें. मुरमुरा फ्रेश ही इस्तेमाल करें. अगर मुरमुरा क्रिस्पी नहीं है तो झाल मुरी अच्छे से नहीं बन पाएगी. अब मुरमुरा में आप मूंगफली और अंकुरित चना को डाल दें. 
  • अब इसमें आप प्याज, खीरा और टमाटर को भी इसमें डालें. इसमें आप आलू को काटकर डाल दें. नमक और काला नमक को भी मिक्स कर दें. इसमें जीरा पाउडर और चाट मसाला को भी डाल दें. 
  • अब इसके ऊपर आप सरसों के तेल को डालें. सरसों के तेल को स्किप नहीं करें. इससे ही यूनिक फ्लेवर आता है. 
  • इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं. इसमें अपनी पसंद की नमकीन और नींबू के रस को भी डाल कर मिक्स करें. फिर इसमें आप धनिया के पत्तों को भी डाल दें. इसका सेवन तुरंत ही करें. 

यह भी पढ़ें- Tomato Upma Recipe: टैंगी टमाटर और सूजी से बनाएं ब्रेकफास्ट में ये सुपर टेस्टी उपमा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola