Mishti Doi: गर्मी में लें ठंडे स्वीट ट्रीट का मजा, मिष्टी दोई बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
mishti doi

mishti doi ( AI generated image)

Mishti Doi: कोई भी खास या खुशी का मौका हो तो मीठा का सेवन जरूर किया जाता है. मिष्टी दोई का टेस्ट लाइट और मीठा होता है. दूध, चीनी और दही से बनी ये मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से तरह से तैयार किया जाता है.

विज्ञापन

Mishti Doi: दही का सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. दही पेट को ठंडा रखने में मददगार और पाचन क्रिया को भी दुरस्त रखता है. दही से मीठी चीजों को भी तैयार किया जाता है. दही का इस्तेमाल कर के फेमस बंगाल की मिष्टी दोई को तैयार किया जाता है. मिष्टी दोई यानी मीठा दही खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

मिष्ठी दोई बनाने के लिए सामग्री 

  • दूध- एक लीटर दूध
  • दही- दो बड़े चम्मच
  • चीनी- एक कप 
  • केसर

यह भी पढ़ें- Tomato Upma Recipe: टैंगी टमाटर और सूजी से बनाएं ब्रेकफास्ट में ये सुपर टेस्टी उपमा

यह भी पढ़ें- Tamarind Rice Recipe:खट्टा-मीठा और स्पाइसी टैमरिंड राइस, बनाएं इमली चावल स्पेशल रेसिपी

मिष्ठी दोई बनाने की विधि

  • मिष्टी दोई या मीठा दही बनाने के लिए आप गाढ़े दूध का इस्तेमाल करें. फुल क्रीम मिल्क को एक बर्तन में डालकर उबालें. दूध को आपको गाढ़ा करना है. इसको बीच-बीच में लगातार चलाते रहें.
  • जब दूध आधा और गाढ़ा हो जाए तब इसे आपको कम आंच पर रखना है. 
  • अब एक पैन को लें और इसमें चीनी को डालकर पिघलाएं. इस स्टेप को बहुत ध्यान से करें नहीं तो चीनी जल जाएगी. जब चीनी पिघल कर हल्के भूरे रंग का हो जाए तब इसे दूध में मिक्स कर दें.
  • दूध में इसको अच्छे से चलाएं और फिर गैस को बंद कर दें. दूध को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें जब ये हल्का गर्म रहे तब इसमें आप 2 चमच्च दही को अच्छे से मिक्स कर दें. 
  • मिष्टी दोई को जमाने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का यूज करें. तैयार किए हुए मिश्रण को आप मिट्टी के बर्तन में डाल दें और ढककर इसे 7 से 8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें. अगर मौसम ठंडा है तो और भी टाइम लग सकता है. 
  • जब ये जम जाए तो इसे आप फ्रिज में स्टोर कर के रख दें. ऊपर से केसर से इसको सजा भी सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Homemade Cheese Recipe: पिज्जा के लिए अब घर पर तैयार करें पेफेक्ट मोजरेला चीज, आसान स्टेप में कम चीजों की मदद से

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola