ePaper

Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में बनाएं ये स्पेशल मिल्क शेक, स्वाद और ताजगी से है भरपूर

Updated at : 30 Mar 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri Recipe

Chaitra Navratri Recipe (AI generated)

Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के व्रत पर इस स्पेशल मिल्क शेक की रेसिपी को बनाएं. ये पीने में स्वादिष्ट होता है साथ ही पोषक तत्व से भरपूर भी है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Vrat Recipe: व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए लोग फलाहार का सेवन करते हैं. चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो चुका है. नवरात्रि के समय में भक्त माता की पूजा करते हैं और नौ दिनों तक उपवास भी रखते हैं. इन दिनों शरीर में एनर्जी बनी रहे इसके लिए आप ये पौष्टिक और स्वादिष्ट मिल्क शेक का सेवन कर सकते हैं. इस मिल्क शेक को बनाने में दूध और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल होता है. ड्राई फ्रूट और दूध में कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक है. तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है?

ड्राई फ्रूट मिल्क शेक के लिए सामग्री 

  • काजू- 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच 
  • खजूर- 10-12 
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच
  • अखरोट- 1 चम्मच 
  • इलायची पाउडर चुटकी भर
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच 
  • बारीक कटा बादाम- 1 बड़ा चम्मच 
  • बारीक कटा पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच 
  • दूध-2-3 कप 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से तैयार करें मावा पेड़े का भोग

स्पेशल ड्राई फ्रूट मिल्क शेक बनाने की विधि 

  • मिल्क शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को गर्म कर लें और दूध को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश और पिस्ता को पानी में डालकर कुछ समय के लिए भिगो दें. 
  • खजूर से बीजों को अलग कर के इन्हें भी करीब आधे घंटे के लिए पानी में डालकर रख दें. 
  • आधे घंटे के बाद पानी को छान लें और ड्राई फ्रूट को अलग कर लें. इसी तरह खजूर से भी पानी को हटा दें. 
  • इन ड्राई फ्रूट को मिक्सी जार में डालें और 2-3 चम्मच दूध मिलाकर एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें बचा हुआ दूध और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें. मिक्सी को कुछ देर तक चलाएं. 
  • आपका स्पेशल मिल्क शेक तैयार है. मीठा बनाने के लिए आप चीनी भी डाल सकते हैं. इसे ग्लास में डालें और इसके ऊपर बारीक कटा हुआ बादाम और पिस्ता डालकर इसे सजाएं. आप चाहे तो इसमें आइस क्यूब भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat Recipe: व्रत के समय पर बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट हलवा, रेसिपी भी है बहुत आसान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola