क्या लंबे समय तक बैठे रहने से हो सकती है कैंसर जैसी बीमारी? जानें पूरा सच

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

आज के समय में लगातार लंबे समय तक बैठे रहना काफी आम बात हो गयी है. हमें पता भी नहीं चलता और हम कई घंटों तक लगातार बैठे रह जाते हैं. लेकिन, क्या ऐसा करना हमारे सेहत के लिए हानिकारक होता है ? चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Health Tips: अगर आप भी लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपको किस तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

undefined

लंबे समय तक बैठे रहना आम बात: आज के समय में एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहना काफी आम बात हो गयी है. चाहें आप ऑफिस में काम कर रहे हों या फिर अपने कमरे में बैठ कर टीवी देख रहे हों. एक ही जगहपर बैठे रहना काफी आम बात हो गयी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है.

Also Read: कन्फ्यूजन को करें दूर, जानें वाइट, ब्राउन, रेड और ब्लैक राइस में से हेल्थ के लिए कौन सा है बेस्ट
undefined

कई तरह की बीमारियों का बनता है कारण: एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहना कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. केवल यहीं नहीं, काफी देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से आपके शरीर में कई तरह के कैंसर सेल्स के डेवलपमेंट का कारण भी बन जाता है. लम्बे समय तक बैठे रहने से इसका असर आपके शरीर में खून के बहाव पर असर डालता है. केवल यहीं नहीं, ऐसा करने से आपका मेटाबोलिज्म भी स्लो हो जाता है.

undefined

इन्सुलिन का बढ़ जाता है खतरा: एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में इन्सुलिन का लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है. ऐसा होना कैंसर का भी कारण बन जाता है. यह कई तरह के कैंसर सेल्स को जन्म दे सकता है. एक ही जगह पर बिना हिले डुले 8 घंटे से ज्यादा देर तक बैठे रहना आपके फेफड़ों, गर्भाशय और पेट से जुड़े कैंसर की संभावना को काफी हद तक बढ़ जाता है.

undefined

दी जाती है सलाह: अगर आप भी एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो ऐसे में सलाह दी जाती है कि, हर कुछ समय में उठकर टहल लें. बीच में उठकर अपने शरीर को थोड़ा आराम भी दें. अगर समय मिले तो कुछ एक्ससरसाइज या फिर योगा भी करें. अगर आप इस तरह की कुछ छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हैं तो कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola