ePaper

Oxidized Silver Jewelry: गोल्ड-प्लेटेड नहीं,इस बार पहनें बजट-फ्रेंडली ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी

Updated at : 30 Aug 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Oxidized Silver Jewelry: गोल्ड-प्लेटेड नहीं,इस बार पहनें बजट-फ्रेंडली ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी

Oxidized Silver Jewelry: महंगी ज्वेलरी को कहें अलविदा. कम बजट में पहनें ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन.

विज्ञापन

Oxidized Silver Jewelry: क्या आप भी हर बार महंगा गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी खरीदने से पहले दो बार सोचती हैं.अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो ट्रेंडी भी हो और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. यह न सिर्फ आपको एक यूनिक और क्लासी लुक देगी बल्कि यह बेहद किफायती और टिकाऊ भी है.

ऑक्सिडाइज्ड ईयररिंग्स: ये क्लासिक हैं और कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. ये लंबे और गोल डिजाइन में आते हैं और साड़ी या कुर्ते के साथ बहुत सुंदर लगते हैं.

ऑक्सिडाइज़्ड नेकलेस (Oxidised Necklaces) :गले से बिलकुल सटे हुए चोकर नेकलेस साड़ी या ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. इन पर फूलों या ज्यामितीय डिजाइन बने होते हैं.

लेयर्ड नेकलेस: आजकल कई चेन को एक साथ पहनने का चलन है. आप दो-तीन अलग-अलग लंबाई के ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस को मिलाकर पहन सकती हैं.

ऑक्सिडाइज्ड रिंग्स और ब्रेसलेट्स: आप अपनी ऊंगली के हिसाब से एक बड़ी या कई छोटी-छोटी रिंग्स पहन सकती हैं. ये रिंग्स आमतौर पर फूलों, पत्तियों, या पशुओं के डिजाइन में आती हैं.

Also Read : Latest Silver Ring Design: कम बजट में पाएं ट्रेंडी और खूबसूरत सिल्वर रिंग्स

Also Read : Latest Silver Ring Design:अगर आपको भी लगना है सबसे अलग तो पहनें लेटेस्ट सिल्वर रिंग्स

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola