निर्मला सीतारमण के बजट ने सभी को चौंकाया, इंटरनेट पर मीम्स की बौछार
friends-looking-at-memes
Budget 2025: अक्सर बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ट्रोल होते देखा गया लेकिन, इस बार के बजट के बाद लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहे है.
Budget 2025: हर बार बजट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अलग-अलग मीम्स देखने को मिलते है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लगाए टैक्स को लेकर कई फनी मीम्स बनाए जाते है. ये मीम आम जनता को हंसने पर मजबूर कर देते है. पिछले साल 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पॉपकॉर्न के ऊपर 12 प्रतिशत टैक्स लगाने पर लोगों ने कई तरह के मीम्स बनाए जो बहुत चर्चा का विषय बना हुआ था. लेकिन, इस बार के बजट ने आम जनता को चकित कर दिया.
जानिए किन पर अधिक बन रही है मीम्स?
यह मीम्स अधिकतर माध्यम वर्ग के ऊपर होती है जो माध्यम वर्ग के लोगों का दर्द बयां कर रही होती है. यह मीम्स अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते देखा गया है जो लोगों द्वारा रिलेट भी किया गया है. आठवां बजट जो 1 फरवरी 2025 पेश किया गया उससे पहले ही अलग अलग तरह के मज़ेदार मीम्स को देखा गया जो पिछले बजट को लेकर बनाई गई थी.
बजट 2025 से लोग हुए खुश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा कई ऐसे बजट पेश किए जिससे आम जनता के द्वारा सराहा गय. साथ ही निर्मला सीतारमण ने 12 लाख की आय तक टैक्स नहीं की घोषणा कर दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 बजट में कई चीजों को सस्ती करने का ऐलान कर दिया है खासकर इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर टैक्स घटाने की भी बात कही है.
इनपुट: क़शफ आरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










