बॉस को अपने कर्मियों को कभी नहीं कहनी चाहिए ये बातें,वरना काम की जगह होगी किचकिच

Edited by Meenakshi Rai
Updated:
विज्ञापन

Relationships : कार्यालय ऐसी जगह है, जहां बेहतर कार्यपद्धति में आप बेहतर काम करते हैं लेकिन अनावश्यक दबाव और झिड़की उल्टा असर डालती है. ऐसे में टीम जो काम करने के लिए ही जुटी है उससे बेस्ट आउटपुट के लिए एक बॉस को अपनी टीम को कभी कुछ बातें नहीं कहनी चाहिए.

विज्ञापन
undefined

किसी भी ऑफिस में अनुशासन बहुत जरूरी है लेकिन बॉस बने लेकिन ना बनें तानाशाह: मैं बॉस हूं जो बोल रहा हूं वो करना होगा, ऐसी बातें तानाशाहीपूर्ण रवैया दिखा सकती हैं ऐसा बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कर्मचारी काम के प्रति प्रेरित नहीं होते बल्कि रिलेशनशिप ऐसा हो कि आप अपने कर्मी को प्रेरणा देकर प्रेरित कर सकते हैं.

undefined

एक अच्छा नेता कभी नहीं कहेगा,कि इसे आप स्वयं ही समझ लें बल्कि वह उन्हें समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करेगा.

undefined

आपकी शिकायतें मैं नहीं सुनना चाहता ऐसे बयान कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने की भावना दिखा सकता है, इससे बेहतर है कि आप सकारात्मक रूप से फीडबैक स्वीकार करें.

undefined

मैं तो छुट्टी पर भी काम पर था आप कहां थे ऐसे बयान चौबीसों घंटें ड्यूटी पर रहने का परोक्ष दबाव बनाते हैं यह आपके कर्मियों के भीतर असंतोष की भावना पैदा कर सकता है. सातों दिन काम करना कर्मचारियों की वफादारी साबित नहीं करती है. बल्कि अवकाश से उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

undefined

लागत में कटौती करने वाला बयान: कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा सकता है, इसके बजाय उन्हें समस्याओं का सामना करने के लिए समर्थन प्रदान करें.

undefined

बिल्कुल बेकार हैं आप, ऐसा कहने की जगह कर्मचारियों से अगर वांछित फल नहीं मिल रहा तो उनके प्रयासों और बाधाओं को समझे. सराहना करें और सुधार के लिए प्रेरित करें.

undefined

‘इट्स योर प्रॉब्लम्स‘ जैसा बयान आपके कर्मियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है इसके बजाय अगर आप चाहते हैं कि वे बेस्ट परफॉर्म करें तो संकट में उन्हें किनारे फेंकने की जगह सहानुभूति और समर्थन प्रदान करें ताकि वे फिर से अपना काम दिखा सकें.

undefined

‘ऐसे ही चलता है ऐसे ही करना होगा’ ऐसा कहने की जगह कर्मियों से बॉस उनसे सुधार के लिए सुझाव पूछें और सहयोग करें. और सबसे बड़ी बात है कि अपने कर्मचारियों और कौशल पर भरोसा रखें.

undefined

‘किस्मतवाले है कि ये नौकरी मिली’, ऐसा कहना सही नहीं होता.क्योंकि कोई भी संस्थान अपने मापदंडों के आधार पर कौशल और ज्ञान को परखते हुए कर्मी का चयन करता है.इसलिए उनके कौशल और योगदान की सराहना करें और उन्हें आत्म-मोटिवेट करें.

undefined

अर्जित छुट्टी लेने पर भी सवाल खड़े करना :काम के दौरान ब्रेक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है. लेकिन ऐसे बयानों से अपने अर्जित समय से छुट्टी लेने वाले आपके कर्मचारी खुद को दोषी महसूस कर सकते हैं जबकि काम और जीवन में संतुलन के लिए कभी- कभी छुट्टी की आवश्यकता हर किसी को पड़ती है.

undefined

इन सबके साथ कर्मचारियों का भी नैतिक दायित्व बनता है कि वे पूरी इमानदारी से काम करें . नेतृत्वकर्ता, जिसपर टीम के काम की जिम्मेदारी है उनके साथ टीम भावना के साथ कदम से कदम मिलाकर लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अपना 100 प्रतिशत योगदान दें. तभी दोतरफा संवाद कार्य का एक बेहतर महौल बनाता है.

Also Read: कैसा है आपका लव बॉन्ड, ये रिलेशनशिप टेस्ट बताएगा कितना मजबूत है आपका रिश्ता
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola