Parenting Tips: अपने बच्चे के माइंड पावर को इस तरह करें बूस्ट, ये हैं बेस्ट तरीके

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

How to Boost Your Child's Mind Power: अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जनकी मदद से आप अपने बच्चे के माइंड पावर को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

बच्चों को बड़ा करना काफी कठिन साबित हो सकता है. लेकिन, उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत बनाना भी काफी जरूरी हो जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने घर पर मौजूद छोटे बच्चों के माइंड पावर को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर. बता दें ये काफी सिंपल टिप्स हैं और कोई भी पैरेंट इन्हें अपने बच्चों के साथ ट्राई कर सकते हैं.

undefined

प्रॉब्लम्स को एक साथ सॉल्व करना: अपने बच्चों को साथ मिलकर प्रॉब्लम्स को सॉल्व करना सिखाना काफी जरुरी हो जाता है. यह एक पजल की तरह हो जाता है. टूटे हुए टुकड़ो को जोड़ें, उन्हें ठीक करने के तरीकों को साथ मिलकर ढूंढें. साथ मिलकर टुकड़ों को चुनें. ऐसा करना उन्हें स्मार्ट बनाने के साथ ही उनमें कॉन्फिडेंस से भी भर देता है.

undefined

अपने बच्चे को बनाएं सुपर लर्नर: अपने बच्चों को यह बात जरूर सिखाएं कि स्मार्ट होना और कुछ भी नहीं बल्कि, लगातार कोशिश करते रहना और हार नहीं मानना है. उन्हें बताएं कि गलती करना सही है. गलती करके ही इंसान सीखता है और समय के साथ बेहतर होता चला जाता है.

undefined

इमोशंस पर रखें कंट्रोल: अगर आप अपने बच्चों के मांइड पावर को बूस्ट करना चाहते हैं तो उन्हें उनके भावनाओं या फिर फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना जरूर सिखाएं. खुश होना, दुखी होना या फिर चिड़चिड़ाना ये कई तरह के प्राइमरी फीलिंग्स हो सकते हैं. भावनाओं पर काबू रखना उन्हें मानसिक तौर पर काफी स्ट्रॉन्ग बना देता है.

undefined

बच्चों को सिखाएं पॉजिटिव रहना: अपने बच्चों को किसी भी सिचुएशन में पॉजिटिव रहना सिखाएं, केवल यहीं नहीं, उन्हें किसी भी सिचुएशन में छिपी पाजिटिविटी को खोज निकालना भी जरूर सिखाएं. जीवन जब कठिन हो जाता है उन्हें उनका समाधान ढूंढ़ने में मदद करें. समस्या पर ध्यान न रखते हुए उन्हें उसके समाधान पर ध्यान देना चाहिए.

undefined

खुद से करें अपने सभी काम: अपने बच्चों को उनके सभी काम खुद करने दे और उन्हें उसके लिए प्रोत्साहित भी जरूर करें. चीजों को धीरे-धीरे करना, उन्हें आत्मनिर्भर होकर सभी काम करने की सीख देना उन्हें जिम्मेदार और बड़ा महसूस करने में मददगार साबित हो सकता है.

undefined

दूसरे बच्चों के साथ करने दें दोस्ती: अपने बच्चों को नये दोस्त बनाने और एक अच्छा दोस्त बने रहने की सीख दें. अपने बच्चों को दयालु रहने और साथ काम करने की सीख जरूर दें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola