Body Odour: पसीने की गंदी बदबू ने सभी के सामने बना दिया मजाक का कारण? जानें छुटकारा पाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
how to get rid of bad body odour

AI Generated Image

Body Odour: अगर आपको भी ज्यादा पसीना आता है और आपके शरीर से बदबू आती है तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Body Odour: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अगर हम सबसे ज्यादा किसी परेशानी से जूझते हैं वह है पसीने और पसीने की गंदी बदबू से. कई बार तो ऐसा भी होता है शरीर से निकलती गंदी बदबू की वजह से लोग मजाक तक उड़ाने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो यह दुनिया के सामने एक शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता है. कई बार तो ऐसा भी हो सकता है कि गंदी बदबू की वजह से लोग हमारे आते ही उस जगह को छोड़कर निकल जाते हैं और साथ ही आपको नजरअंदाज तक करना शुरू कर देते हैं. आपके साथ ऐसा कुछ न हो इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप पसीने की वजह से शरीर से निकलने वाली गंदी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कॉटन के कपड़े पहनना शुरू करें

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में पसीने की वजह से पैदा होने वाली गंदी बदबू से बचे रहना चाहते हैं तो यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप हल्के और ढीले कॉटन के कपड़ों को पहनना शुरू कर दें. कॉटन के जो कपड़े होते हैं वे आपके शरीर के पसीने को सोख लेते हैं जिससे आपको स्किन को हवा लगती है और गंदी बदबू नहीं आती है.

ये भी पढ़ें: Summer Tips: आग उगलती गर्मी में भी आपका शरीर रहेगा ठंडा, सेहत से जुड़ी नहीं होगी कोई भी परेशानी

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मियों में टंकी से निकलने वाले गर्म पानी से नहीं झुलसेगा बदन, इस जुगाड़ से पानी हमेशा रहेगा ठंडा

रोज नहाना भी है जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों के इन दिनों में आपको पसीने की गंदी बदबू की वजह से दुनिया के सामने शर्मिंदा न होना पड़े तो आपके लिए रोजाना नहाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. कोशिश करें कि आप दिन में कम से कम दो बार जरूर नहाएं. जब आप ऐसा करना शुरू करते हैं तो आपको पसीने से पैदा हो रहे बैक्टीरिया की बदबू से छुटकारा मिल सकता है.

नींबू का रस दिलाएगा बदबू से छुटकारा

अगर आप पसीने की बदबू को कम करने के लिए किसी नेचुरल चीज की तलाश में हैं तो इसके लिए शायद ही नींबू के रस से बेहतर कुछ और हो सकता है. नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है जो पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है. आपको एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लेना है और इसे अपने बगलों या फिर अंडरआर्म्स में अच्छे से रगड़ लेना है.

एंटी-बैक्टीरियल साबुन से मिलेगा समस्या से छुटकारा

गर्मियों के दिनों में जब आप नहाने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको एक ऐसे साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज हों. इस तरह का कोई भी साबुन आपको पसीने की गंदी बदबू की समस्या से छुटकारा दिला सकता है.

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मियों में कूलर के पानी से आ रही बदबू? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola