ePaper

Blush Selection Tips: अपने गालों को बनाएं और भी खूबसूरत, जानें कौन सा ब्लश है बेस्ट

Updated at : 22 Mar 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Blush Selection Tips: अपने गालों को बनाएं और भी खूबसूरत, जानें कौन सा ब्लश है बेस्ट

Blush Selection Tips: आज हम आपको बताएंगे कि आपके गालों के लिये कौन सा ब्लश बेस्ट होगा.

विज्ञापन

Blush Selection Tips: हम जब भी फेस मेकअप करते हैं तो गालों का मेकअप सबसे अहम होता है. खूबसूरत और ताजगी से भरे गाल न केवल चेहरे को एक नई चमक देते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गालों पर सही ब्लश का सलेक्शन ही आपके चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा सकता है. चाहे आपकी स्किन कैसी भी हो बाजार में हर स्किन के लिये अलग-अलग ब्लश उपलब्ध हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आपके गालों के लिये कौन सा ब्लश बेस्ट होगा.

कैसी है आपकी स्किन

  • ऑयली स्किन : अगर आपकी स्किन ऑयली है तो क्रीम ब्लश का इस्तेमाल न करें. इसके जगह पर आप पाउडर बेस्ड ब्लश जैसे बेक्ड ब्लश को चुनें जो लंबे समय तक टिके रहते हैं और त्वचा पर ग्लॉसी फिनिश नहीं छोड़ते हैं.
  • ड्राय स्किन: ड्राय स्किन के लिए क्रीम ब्लश या चीक टिंट बहुत अच्छा ऑप्शन है क्योंकि ये त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और सूखने से बचाते हैं.
  • सामान्य त्वचा: अगर आपकी स्किन सामान्य है तो आप स्टिक ब्लश का उपयोग कर सकती हैं. यह आसानी से लग जाता है और दिनभर ताजगी बनाए रखता है. आप इसे हल्के-फुल्के तरीके से लगा सकती हैं और अपनी उंगलियों से अच्छे से ब्लेंड भी कर सकती हैं.
  • दिन के समय हल्का मेकअप: हल्के और प्राकृतिक लुक के लिए क्रीम ब्लश या टिंट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

अपनी स्किन के अनुसार करें ब्लश का चुनाव

  • फीकी त्वचा: यदि आपकी त्वचा का रंग फीका है तो हल्का गुलाबी या लाल ब्लश चुनें. ये आपके चेहरे को ताजगी और प्राकृतिक रंगत देते हैं.
  • पीले टोन वाली त्वचा: कोरल, पीच और एप्रिकॉट जैसे रंग पीले त्वचा टोन पर बहुत अच्छे लगते हैं.
  • गोरा त्वचा: गोरी त्वचा पर हल्का गुलाबी, बेरी या गुलाबी मौवे जैसे ठंडे रंग के शेड बहुत अच्छे दिखते हैं.
  • न्यूट्रल स्किन टोन: अगर आपकी त्वचा का रंग न्यूट्रल है तो आप किसी भी शेड का ब्लश चुन सकती हैं. आपको अधिकतर रंग अच्छी तरह से सूट करेंगे.

Also Read : Quick Makeup Tips: बिना समय गवाएं पाएं ग्लोइंग लुक,जानें आसान मेकअप ट्रिक्स

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है और किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola