नॉर्मल चिकन नहीं, इस मानसून बनाएं चटपटी चिकन काली मिर्च, स्वाद ऐसा कि खाने वाले प्लेट चाट जाएं

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Black Pepper Chicken Recipe: इस मानसून नॉर्मल चिकन भूल जाइए और बनाइए चटपटी चिकन काली मिर्च. काली मिर्च, अदरक और मसालों से बनी यह स्पाइसी रेसिपी स्वाद में लाजवाब है और शरीर को गर्मी के साथ इम्युनिटी भी देती है. जानिए इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Black Pepper Chicken Recipe, Spicy Chicken Curry for Monsoon: बारिश हो रही हो तो नॉन वेज प्रेमियों को तीखा चिकन करी खाने को मिल जाए तो उनका दिन न बने ऐसा हो ही नहीं सकता. नॉर्मल चिकन करी तो कभी भी लोग खा लेते हैं. लेकिन जब बात हो कुछ अलग तरीके से चिकन को बनाया जाए जिसमें चटपटा, फ्लेवरफुल और स्पाइसी तीनों का कॉम्बिनेशन हो तो क्या ही कहने. ऐसे में चिकन काली मिर्च (Black Pepper Chicken) आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में मदद कर सकती है.

ठंडे-ठंडे मौसम में शरीर को कर देगा गर्म

काली मिर्च, अदरक और मसालों से बना यह चिकन मानसून के ठंडे-ठंडे मौसम में शरीर को गर्मी और स्वाद दोनों देता है. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर बना सकते हैं यह टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश बना सकते हैं.

Also Read: Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

चिकन काली मिर्च बनाने के जरूरी सामग्री

  • बोनलेस चिकन – 500 ग्राम
  • प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1 से 1.5 चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

कैसे तैयार कर सकते हैं इसे

  • सबसे पहले चिकन को धोकर दही, थोड़ा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर के साथ मेरिनेट कर लें. इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसाले अच्छी तरह से अंदर तक चली जाए.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनेंय
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भून लें
  • फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक वह गल न जाए.
  • अब मेरिनेट किया हुआ चिकन डालें और मिक्स करें. फिर धीमी आंच पर इसे 10-15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद बची हुई काली मिर्च, गरम मसाला और जरूरत के अनुसार पानी डालें. फिर चिकन को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह नरम न हो जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए.
  • अंतिम में हरा धनिया डालकर उसे ढक लें फिर 2 मिनट के लिए छोड़ दें.

क्यों है ये रेसिपी खास?

  • काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से बचाते हैं.
  • अदरक और लहसुन इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं.

Also Read: रात के बचे चावल अब नहीं होंगे बेकार, ट्राय करें ये 4 लाजवाब रेसिपीज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola