Birthday Surprise Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर कुछ नया करें, इन सरप्राइज आइडियाज से दिन को बनाएं यादगार

Updated:
विज्ञापन
birthday surprise ideas for kids

birthday surprise ideas for kids ( AI Image)

Birthday Surprise Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन के मौके पर आप भी सरप्राइज देना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज.

विज्ञापन

Birthday Surprise Ideas For Kids: बच्चे का जन्मदिन पैरेंट्स के लिए बहुत ही खास दिन होता है. हर पैरेंटस की चाहत होती है कि बच्चे का जन्मदिन सबसे खास हो. जन्मदिन के मौके पर लोग घर पर बर्थडे पार्टी भी रखते हैं. अगर आप अपने बच्चे के जन्मदिन पर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो आप सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज. 

घूमने का प्लान बनाएं

अगर आपके बच्चे को कोई खास जगह पसंद है तो आप उस जगह जाने का प्लान बना सकते हैं. इस बारे में आप बच्चे को पहले से नहीं बताएं. आप इस जगह पर जाकर बच्चे के बर्थडे को सेलिब्रेट कर सकते हैं. 

फेवरेट केक बनाकर करें सरप्राइज 

जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो बच्चे के लिए मनपसंद फ्लेवर का केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं. आप उसके फेवरेट कार्टून को भी केक पर बना सकते हैं. 

पार्क में ले जाएं

बच्चे को जन्मदिन के मौके पर आप पार्क में ले जा सकते हैं. यहां बच्चे खुलकर मस्ती कर सकते हैं और पसंद के झूले में झूल सकते हैं. इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप फोटो और वीडियो जरूर लें. 

टॉय बॉक्स दें 

बच्चों को खिलौने बहुत पसंद आते हैं. आप बच्चे के जन्मदिन के मौके पर रात में उनके रूम में खिलौने से भरे बॉक्स को रखें. आप इस बॉक्स को सुंदर से डेकोरेट कर दें. जब बच्चा सुबह उठेगा तो इस गिफ्ट बॉक्स को देखकर सरप्राइज हो जाएगा. 

मैजिक शो 

बच्चे की बर्थडे पार्टी में आप मैजिक शो को रख सकते हैं. ये आपके बच्चे के लिए मजेदार अनुभव होगा और बच्चे को जरूर पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: Children’s Day Gift Ideas: बच्चे हो जाएंगे खुश, बाल दिवस के खास मौके पर दें ये गिफ्ट, हमेशा रहेगा याद 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola