ऑफिस डेस्क पर रखें ये 4 पौधे, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे

Updated:
विज्ञापन

ऑफिस डेस्क पर रखने के लिए बेस्ट प्लांट , Pc - AI

Best Plants For Office Desk: अगर आप भी अपनी ऑफिस डेस्क को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये 4 पौधे लगा सकते हैं. इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और ये डेस्क को फ्रेश लुक देते हैं.

विज्ञापन

Best Plants For Office Desk: ऑफिस में लंबे समय तक काम करते हुए अगर आपकी डेस्क थोड़ी बोरिंग लगती है, तो उस पर एक छोटा-सा पौधा रख सकती हैं. इससे डेस्क को नेचुरल और फ्रेश लुक मिलेगा. अच्छी बात यह है कि कुछ पौधों को संभालना भी काफी आसान होता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 पौधों के बारे में, जिन्हें आप घर या ऑफिस डेस्क पर आसानी से रख सकती हैं.

1. जेड प्लांट

जेड प्लांट छोटा और देखने में काफी प्यारा पौधा होता है. इसकी मोटी हरी पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग लुक देती हैं. इसे छोटे गमले में डेस्क पर आसानी से रखा जा सकता है. यह पौधा ज्यादा पानी पसंद नहीं करता, इसलिए इसकी देखभाल भी आसान रहती है.

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट घर और ऑफिस दोनों के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसे छोटे गमले या कांच की बोतल में भी रखा जा सकता है. इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. इसकी हरी पत्तियां डेस्क पर ताजगी का एहसास देती हैं.

3.स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है. इसे रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती. इसकी लंबी हरी पत्तियां डेस्क को सुंदर और क्लीन लुक देती हैं. अगर आप पहली बार डेस्क पर पौधा रखने जा रही हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

4. ZZ प्लांट

जेडजेड प्लांट कम रोशनी वाली जगहों में भी अच्छी तरह रह सकता है, इसलिए ऑफिस डेस्क के लिए यह अच्छा विकल्प है. इसकी चमकदार हरी पत्तियां डेस्क को खूबसूरत बनाती हैं. इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती, जिससे व्यस्त लोगों के लिए इसकी देखभाल आसान हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Toxic Workplace में खुद को कैसे रखें पॉजिटिव? जानिए ऑफिस की नेगेटिविटी से बचने के आसान टिप्स


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola