Best Friends Day 2024: क्यों मनाया जाता है बेस्ट फ्रेंड्स डे? जानें इसका इतिहास

Updated:
विज्ञापन
Best Friends Day 2024: क्यों मनाया जाता है बेस्ट फ्रेंड्स डे? जानें इसका इतिहास

Best Friends Day 2024: हर साल 8 जून को बेस्ट फ्रेंड्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को आप अपने सबसे करीबी दोस्त को डेडिकेट करते हैं. चलिए इस खास दिन के इतिहास के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Best Friends Day 2024: हर साल 8 जून को बेस्ट फ्रेंड्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. यह एक खास दिन है जिसे दोस्ती का जश्न मनाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो बाकी सभी रिश्तों से ऊपर होता है. आपका दोस्त आपको जैसा महसूस करवा सकता है या जिस तरह से आपकी बातों को समझ सकता है वैसा कोई और नहीं समझ सकता है. कई बार दोस्त आपकी बातों को बिना कहे भी समझ जाते हैं. आप खुश हैं या फिर दुखी या चिंतिन वे आपके हावभाव से या फिर एक सिंपल टेक्स्ट मैसेज को भी पढ़कर बता सकते हैं. कई दोस्त तो इतने खास होते हैं कि समय के साथ आगे चलकर वे परिवार का भी हिस्सा बन जाते हैं. जीवन में कोई भी रिश्ता आपका साथ छोड़ सकता है लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान अपने आखिरी समय तक निभाता है.

एक बेस्ट फ्रेंड होना किस्मत की बात

बता दें अगर आपके पास एक बेस्ट फ्रेंड है जिससे आप अपनी सभी बातें चाहे वह अच्छी हो या बुरी शेयर कर सकते हैं तो आप से ज्यादा खुश किस्मत और कोई नहीं हो सकता है. अगर आपका दोस्त आपकी परवाह करता है और आपकी सभी बातों का ख्याल रखता है तो ऐसे में आपको उसके प्रति उतना ही डेडिकेटेड होना चाहिए और उसकी भी बातों को समझने की कोशिश करनी चाहिए. आज हम आपको बेस्ट फ्रेंड्स डे के इतिहास से जुडी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.

Also Read: Summer Plant Care Tips: गर्मियों के दिनों में इस तरह रखें अपने पौधों का ख्याल, जानें क्या है तरीका

Also Read: Beauty Tips: हर उम्र में स्किन रहेगी ग्लोइंग, जानें सबसे आसान तरीका

Also Read: Vastu Tips: अपने बच्चे के कमरे से आज ही हटा दें ये चीजें, पढाई में लगेगा मन, जीवन में होंगे सफल

बेस्ट फ्रेंड्स डे का इतिहास

इस दिन से जुडी कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं है लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की अगर मानें तो बेस्ट फ्रेंड्स डे को सबसे पहले साल 1935 में अमेरिका में मनाया गया था. इसकी शुरुआत भी यहीं से हुई थी. इस दिन को सबसे ज्यादा यंग जेनेरेशन वाले लोग सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन सभी लोग अपने बेस्ट फ्रेंड्स से मिलते हैं और उनके साथ ढेर सारा समय बिताते हैं और नयी यादें भी बनाते हैं.

इस दिन को मनाने के पीछे क्या है मकसद

इस दिन को मनाने के पीछे अहम मकसद उन लोगों को थैंक्स कहना है जो किसी भी स्थिति में आपको छोड़कर नहीं गए और हर हालात में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे.

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में कूलर और AC के बिना घर को कैसे रखें ठंडा, करें ये उपाय

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola