ePaper

Benefits of Drinking Fig Water: हर दिन सिर्फ एक ग्लास अंजीर का पानी और बदल जाएगी आपकी सेहत

Updated at : 11 Jun 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Drinking Fig Water: हर दिन सिर्फ एक ग्लास अंजीर का पानी और बदल जाएगी आपकी सेहत

Benefits of Drinking Fig Water: अंजीर का पानी कब और कैसे पिएं. इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे.

विज्ञापन

Benefits of Drinking Fig Water: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं.लेकिन क्या हो अगर सिर्फ एक ग्लास अंजीर का पानी रोजाना पीकर आप पाचन, त्वचा, हड्डियों और दिल की सेहत को बेहतर बना सकें. जी हां हर सुबह सिर्फ एक ग्लास अंजीर का पानी पीना आपकी कब्ज, कमजोरी और कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकता है. तो आइए जानते हैं कैसे अंजीर का यह चमत्कारी पानी आपकी सेहत का नया सीक्रेट बन सकता है.

अंजीर का पानी पीने के फायदे

  • पाचन शक्ति में सुधार: अंजीर में फाइबर भरपूर होता है और इसका पानी कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
  • वजन घटाने में सहायक : यह पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है जिससे अनावश्यक खाना कम होता है.
  • ब्लड शुगर नियंत्रण : अंजीर का पानी मध्यम मात्रा में सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद :इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स स्किन ग्लो और बालों की मजबूती में मदद करते हैं.
  • हड्डियों को बनाता है मजबूत : अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी हैं.
  • हार्मोन बैलेंस करने में मददगार : यह पीरियड्स अनियमितता और हार्मोनल इम्बैलेंस जैसी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है.
  • दिल की सेहत को बढ़ावा : अंजीर का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है.
  • कैसे पिएं अंजीर का पानी : 2 से 3 सूखे अंजीर को रातभर एक ग्लास पानी में भिगो दें.सुबह खाली पेट अंजीर खा लें और पानी पी लें.

Also Read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola