किचन में मौजूद ये चीजें आपको बनाएंगी चांद सी खूबसूरत, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 14 Jul 2024 2:32 PM

विज्ञापन

Beauty Tips: आज हम आपको आपके ही किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद एक ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाने में करेंगे. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर महिला का सपना होता है खूबसूरत लगना. खूबसूरत लगने के लिए अक्सर महिलाऐं मार्केट में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं. कई बार ये जो प्रोडक्ट्स होते हैं ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाकर आपके चेहरे को बर्बाद कर सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काम की है बिना किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर एक खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा पाना चाहते हैं. आज हम आपको आपकी ही किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हल्दी

हम सभी के किचन में हल्दी एक ऐसा चीज है जो पाया ही जाता है. यह कई तरह की चीजों में हमारी मदद करता है. यह आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. अगर आप हल्दी का इस्तेमाल एक खूबसूरत चेहरा पाने के लिए करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इससे एक मास्क तैयार कर सकते हैं. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक बाउल में हल्दी पाउडर, दही और शहद को मिला लें. इस मास्क को आपको अपने चेहरे पर लगा लें और करीब 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें.

Beauty Tips : ओपन पोर्स के कारण कम हो गई है खूबसूरती, नेचुरल मास्क देगा निखार

Beauty Tips: कील और मुंहासे नहीं छोड़ते आपका पीछा? आज ही अपनाएं ये तरीका

Skin Care Tips: चेहरा हो जाएगा खराब, गलती से भी फेस पर न लगाएं ये चीजें

दही

दही एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है. दही आपके स्किन की बनावट को बेहतर बनाता है. दही आपकी स्किन को काफी कोमलता से एक्सफोलिएट करता है. अगर आप दही का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने चेहरे पर दही की एक पतली लेयर लगानी होती है. इसे कुछ देर तक अपने चेहरे पर लगाकर रहने दें. बाद में इस मास्क को क्लींजर की मदद से धो लें. यह आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाता है.

शहद

हमारे किचन में शहद काफी आसानी से मिल जाता है. यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि, आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अगर आप शहद का इस्तेमाल खूबसूरत त्वचा पाने के लिए करना चाहते है तो इसके लिए आपको कच्चे शहद की एक पतली सी लेयर अपने चेहरे पर लगा लेनी होगी. करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे पर छोड़ दें. बाद में इसे हल्के गर्म पानी से धो लें. शहद और शीआ बटर को आपस में मिलाकर आप एक ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं.

Skincare Tips : गीले फेस पर टॉवल का उपयोग न करें, छीन लेगा आपके फेस का ग्लो जानिए दुष्परिणाम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola