ePaper

Beauty Tips: कील और मुंहासे नहीं छोड़ते आपका पीछा? आज ही अपनाएं ये तरीका

Updated at : 04 Jul 2024 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips: कील और मुंहासे नहीं छोड़ते आपका पीछा? आज ही अपनाएं ये तरीका

Skin Care Tips: अगर आपके चेहरे पर बार-बार कील मुंहासे आजाते हैं तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है. आज हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे खूबसूरत और क्लियर स्किन की चाहत न हो. अगर आपके चेहरे पर कील और मुंहासे हों तो इस वजह से आप दूसरों के सामने कॉन्फिडेंस महसूस नहीं कर पाते हैं. ऐसे में अगर आपके चेहरे पर कील और मुंहासे बार-बार आजाते हैं तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप फोलो करते हैं तो कील और मुंहासे हकी समस्या से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं.

भरपूर मात्रा में पीएं पानी

अगर आप कील और मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते है तो आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से आपकी बॉडी डीटॉक्स होता है. जब आपकी बॉडी अंदर से क्लीन रहती है तो ऐसे में आपको स्किन प्रॉब्लम्स नहीं होती है. केवल यहीं नहीं, जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपकी स्किन हाइड्रेटेड और हेल्दी रहता है. अगर आप कील और मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कम से कम 10 ग्लास पानी आपको प्रतिदिन पीना ही चाहिए.

Beauty Tips: झुर्रियों से पाना चाहते हैं छुटकारा? आज ही डायट में शामिल करें ये फ्रूट्स

Skin Care Tips: बरसात के दिनों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानें क्या है तरीका

Beauty Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की है चाहत? ये मॉर्निंग ड्रिंक्स कर सकते हैं मदद

सीजनल फल खाएं

अगर आप कील और मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते है तो ऐसे में आपको सीजनल फलों का सेवन करना चाहिए. ऐसा करना आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. अगर आप सीजनल फलों का सेवन करते है तो यह आपके बॉडी और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है.

सब्जियां आपकी स्किन के लिए फायदेमंद

कील और मुंहासों से छुटकारा पाने में सब्जियां भी आपकी मदद कर सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है. अगर आप सब्जियों का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपकी स्किन यंग और हेल्दी रहेगी. यह आपकी स्किन को पोषण भी देता है. आप अपने डायट में पालक, मेथी, केल, ब्रोकली, खीरा, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

Skin Care: नहाने के तुरंत बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा गजब का निखार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola