ePaper

Beauty Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की है चाहत? ये मॉर्निंग ड्रिंक्स कर सकते हैं मदद

Updated at : 27 Jun 2024 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की है चाहत? ये मॉर्निंग ड्रिंक्स कर सकते हैं मदद

Skin Care Tips: अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत रखते हैं तो ऐसे में सुबह के समय इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक खूबसूरत और हेल्दी स्किन की तलाश न हो. अगर आपकी स्किन खूबसूरत और हेल्दी है तो यह आपको बाहरी दुनिया के सामने ज्यादा अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंट महसूस करा सकता है. खूबसूरत स्किन पाने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट पानी पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका आपके सेहत के लिए कई तरह के फायदे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको एक हेल्दी और खूबसूरत स्किन पाने में मदद कर सकते हैं.

ग्रीन टी

सुबह उठकर आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए. ग्रीन टी एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से लोडेड होता है. ये पिंपल और एक्ने से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है. केवल यहीं नहीं, यह आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है. ये आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाये रखने में भी मदद करता है.

Also Read: Beauty Tips: डार्क सर्कल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? जाने क्या है दूर करने का सबसे आसान तरीका

Also Read: Skin Care: नहाने के तुरंत बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा गजब का निखार

Also Read: Skin care tips : अपने स्किन केयर रूटीन में ऐसे शामिल करें बेसन, चमक उठेगा चेहरा

लेमन वॉटर और हनी

अगर आप गर्म पानी के साथ लेमन और हनी का सेवन करते हैं तो यह आपके स्किन पर होने वाले फंगल ग्रोथ को रोकता है. ये आपके स्किन में नयी जान डालने में मदद करता है. इसमें आपको विटामिन-सी, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. ये आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल को हटाने और पोर्स को खोलने में मदद करता है.

एलो वेरा जूस

ये एक ऐसा ड्रिंक है जिसका सेवन सभी को करना चाहिए. एलो वेरा जूस में आपको भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स पाए जाते हैं. अगर आपको ग्लोइंग स्किन की तलाश है तो एलो वेरा जूस आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. ये आपकी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद कर सकता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर करते हैं बर्फ का इस्तेमाल? पहले जान लें नुकसान

कोकोनट वॉटर

ये सबसे पॉपुलर ड्रिंक्स में से एक है. इसमें आपको भारी मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है. ये आपकी स्किन को लचीला बनाता है और ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है. ये आपकी स्किन को ग्लोइंग रखता है और कोलाजेन प्रोडक्शन को भी बूस्ट करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola