ePaper

Beauty Tips: 30 की उम्र से ही शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, चेहरे पर नहीं दिखेगी एक भी बुढ़ापे की निशानी

Updated at : 20 Feb 2025 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
diet for beautiful skin

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती हुई उम्र में भी आपके चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां न दिखे और आपकी त्वचा लंबे समय तक यंग भी रहे तो ऐसे में आपको इन चीजों को 30 की उम्र से ही अपने डायट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.

विज्ञापन

Beauty Tips: बढ़ती हुई उम्र के साथ ही चेहरे पर एजिंग की निशानियां दिखना काफी ज्यादा आम बात है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स दिखाई देने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में घबराहट में आकर हम मार्केट में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स समस्या को कुछ समय के लिए कम तो कर सकते हैं लेकिन समस्या से पूरी तरह से छुटकारा नहीं दिला पाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बढ़ती हुई उम्र में भी अपने चेहरे पर जवान निखार बरकरार रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपकी त्वचा 10 साल तक जवान लग सकती है. बता दें इन चीजों का सेवन आपको 30 की उम्र से ही करना शुरू कर देना चाहिए.

बेरीज

अगर आप अपने चेहरे पर जवान निखार बरकरार रहे तो ऐसे में आपको अपने डायट में बेरीज को शामिल करना चाहिए. बेरीज जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो आपकी त्वचा को जवान और फ्रेश बनाये रखने में मदद करते हैं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

एवोकाडो

अगर आप अपनी स्किन को जवान बनाये रखना चाहते हैं तो आपको एवोकाडो का सेवन करना आज से ही शुरू कर देना चाहिए. एवोकाडो में फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी त्वचा लंबे समय तक यंग रहती है.

पालक और ब्रोकली

पालक का सेवन आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. पालक में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो आपकी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाये रखने में काफी मदद करती है. वहीं, ब्रोकली का सेवन भी आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन होना शुरू होता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

पपीता

पपीता आपके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन क्वालिटी भी बेहतर बनी रहती है. इसमें एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिस वजह से इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहती है.

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन भी हमारी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें पॉलीफेनोल और कैटेचिन पाया जाता है. ग्रीन टी के नियमित सेवन से आपकी आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचे रहने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चांद की तरह चमकदार त्वचा का ख्वाब अब होगा पूरा, हर सुबह करें ये जरूरी काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola