Beauty Tips: पिंपल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? ये घरेलू उपाय आपके फेस को बनाएंगे क्लीन एंड क्लियर

Pic credits: pexels
Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आए हैं तो ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये साधारण से उपाय आपके चेहरे पर निकले पिंपल्स को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं
Beauty Tips: जब चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं तो इससे हमारा पूरा कॉन्फिडेंस ही खत्म हो जाता है. हमारे दिमाग में दिनभर यही चलता रहता है कि आखिर इन जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा कैसे पाया जाए. ऐसे में हम मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स हमारे लाइफ फायदेमंद तो होते हैं लेकिन कई बार ये हमारी त्वचा को नुकसान भी पंहुचा सकते हैं. आपके साथ ऐसा न हो और आपको आसानी से इन दर्दनाक पिंपल्स से छुटकारा मिल जाए इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
नीम के पत्तों का करें इस्तेमाल
अगर आप चेहरे पर निकल आए पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नीम के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए. इनमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिन्हें मुंहासों से छुटकारा दिलाने के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है. आपको नेम के पत्तों का पेस्ट बन लेना है और इसे अपने पिंपल्स वाली जगह पर लगा लेना है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
दही और हल्दी का करें इस्तेमाल
अगर आपके चेहरे पर सूजन आ गयी है या फिर उसकी निखार कम हो गयी है तो आपको दही के साथ हल्दी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिलकर चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपको त्वचा में बदलाव साफ दिखाई देने लगता है.
एलोवेरा जेल भी है फायदेमंद
अगर आपकी स्किन चिड़चिड़ायी हुई महसूस हो रही है तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा शांत महसूस करती है और साथ ही चेहरे पर दिखाई देने वाले जिद्दी दागों से भी आपको छुटकारा मिलता है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र के बाद भी चेहरे पर रहेगी जवानी वाली निखार, जानें क्या है सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




